UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026: कब जारी होगा फार्मासिस्ट भर्ती का एडमिट कार्ड? जानें लेटेस्ट अपडेट
UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026: यूपी फार्मासिस्ट पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किया सकता है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जो ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर फार्मासिस्ट की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा, जिसकी मुख्य परीक्षा 29 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए फार्मासिस्ट के कुल 560 रिक्त पदों को भरा जाना है। इससे पहले 18 मई 2026 को PET की परीक्षा 2025 का आयोजन किया था। इसमें 25,859 अभ्यर्थियों को सलेक्ट किया गया था।
PET परीक्षा 2025 में सफल कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड लॉग इन क्रेडेंशियल्स के बिना डाउनलोड नहीं किया जा सकता। लॉग इन क्रेडेंशियल्स में रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड शामिल है।
UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक
यूपी फार्मासिस्ट एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती पाए जाने पर आयोग से संपर्क किया जा सकता है। एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है, जो एग्जाम सेंटर पर दिखाना जरूरी है। इसके बिना परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं मिलेगी। एडमिट कार्ड के साथ एक वेलिड आईडी कार्ड ले जाना आवश्यक है। वेलिड आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट और पासपोर्ट शामिल है। एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। लिंक नीचे टेबल में भी मिल जाएगा।
| यूपी फार्मासिस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक | क्लिक करें |
UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026 - हाइलाइट्स
UPSSSC फार्मासिस्ट की परीक्षा पहले 21 जून 2026 को होनी थी, लेकिन NEET (UG) की दोबारा से परीक्षा होने के कारण डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब परीक्षा 29 जून को होगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 जून 2026 को जारी होने की उम्मीद है। एडमिट आमतौर पर परीक्षा से 4 या 5 दिन पहले जारी किया जाता है। आप नीचे दी गई टेबल से जरूरी जानकारी ले सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| पद का नाम | फार्मासिस्ट |
| पदों की संख्या | 560 |
| परीक्षा तिथि | 29 जून 2026 |
| एडमिट कार्ड | जल्द |
| सलेक्शन प्रोसेस | PET-2025 और लिखित परीक्षा |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upessc.up.gov.in |
UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
यूपी फार्मासिस्ट एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा की डेट व टाइम, एग्जाम सेंटर डिटेल्स, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट टाइमिंग, परीक्षा से जुड़ी डायरेक्शन सहित अन्य जरूरी जानकारी होती है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
UPSSSC Pharmacist Exam 2026 में क्या ले जाना मना है?
यूपी फार्मासिस्ट के एग्जाम में कुछ चीजें ले जाने की मनाही होती है। अगर आप फिर भी इन चीजों को लेकर जाते हैं, तो ये चीजें आपके लिए परेशानी की वजह बन सकती है, इसकी लिस्ट नीचे दी गई है।
-
मोबाइल फोन, स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
-
ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, हेडफोन, माइक्रोफोन या कम्यूनिकेशन डिवाइस
-
कैलकुलेटर, डिजिटल वॉच, इलेक्ट्रॉनिक पेन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान
-
बुक्स, नोटबुक, स्टडी मैटेरियल और हाथों से लिखे नोट्स
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.