UPSSSC Pharmacist 2026 Answer Key OUT: यूपी फार्मासिस्ट उत्तर कुंजी upsssc.gov.in पर जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

Last Updated: Jul 1, 2026, 21:32 IST

UPSSSC Pharmacist 2026 Answer Key OUT: यूपीएसएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSSSC Pharmacist 2026 Answer Key OUT
UPSSSC Pharmacist 2026 Answer Key OUT

UPSSSC Pharmacist 2026 Answer Key OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इसकी परीक्षा दिनांक 29 जून 2026 को राज्यभर में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उत्तर-कुंजी की PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। 

जिन उम्मीदवारों को यूपी फार्मासिस्ट उत्तर कुंजी से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति ऑनलाइन दी गई डेडलाइन के अंदर दर्ज करा सकता है। अंतिम तिथि के बाद आपत्ति दर्ज नहीं की जाएगी। 

UPSSSC Pharmacist 2026 Answer Key डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

यूपी फार्मासिस्ट उत्तर कुंजी से जुड़ी ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने के लिए फार्मेसी या मेडिकल की प्रामाणिक किताब जैसे डॉक्यूमेंट्स चाहिए। किसी कोचिंग के नोट्स, यूट्यूब चैनल का स्क्रीनशॉट, लोकल गाइड बुक्स या विकिपीडिया के प्रिंटआउट को प्रासंगितक डॉक्यूमेंट्स के रुप में माना नहीं जाएगा।  यूपी फार्मासिस्ट उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का लिंक ऑफशियल वेबसाइट के साथ-साथ नीचे टेबल में भी दिया गया है। 

यूपी फार्मासिस्ट उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

UPSSSC Pharmacist 2026 Answer Key - हाइलाइट्स 

यूपीएसएसएससी विज्ञापन संख्या 01-एग्जाम-2026 के तहत ग्रुप-सी के कुल 560 रिक्त पदों को भरना चाहता है। यूपी फार्मासिस्ट की उत्तर कुंजी के जरिए अपने अंकों की गणना का फॉर्मूला  इस प्रकार है। अनुमानित अंक = (कुल सही उत्तर × 1) − (कुल गलत उत्तर × 0.25) आप नीचे दिए टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) 

पद का नाम 

फार्मासिस्ट 

पद का नाम 

560 

परीक्षा की तिथि 

29 जून 2026

आंसर-की जारी होने की तिथि 

01 जुलाई 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsssc.gov.in

UPSSSC Pharmacist 2026 Answer Key डाउनलोड कैसे करें? 

यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशिल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं। रिजल्ट सेक्शन पर ओपन करें। 

  • UPSSSC Pharmacist 2026 Answer Key पर क्लिक करें। 

  • यूपी फार्मासिस्ट उत्तर कुंजी की PDF डाउनलोड कर लें। 

  • अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाएं।

UPSSSC Pharmacist 2026 Answer Key में क्या-क्या डिटेल्स होती है? 

यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट की उत्तर कुंजी की PDF में आपको इन डिटेल्स को ध्यान से चेक करना चाहिए।

  • परीक्षा का नाम 

  • विज्ञापन संख्या 

  • उम्मीदवार का नाम 

  • रोल नंबर

  • रजिस्ट्रेशन नंबर 

  • एग्जाम की डेट 

  • परीक्षा शिफ्ट की टाइमिंग 

  • प्रश्न पत्र बुकलेट सीरीज/कोड

ये भी पढ़ें: IBPS SO Recruitment 2026: बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का मौका, 745 पदों पर निकली भर्ती

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 1, 2026, 21:32 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News