UPSSSC AGTA Result 2026: यूपी ग्रुप सी मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 3446 कैंडिडेट्स हुए सिलेक्ट
UPSSSC AGTA Result 2026: यूपीएसएसएससी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। 13 जुलाई, 2025 को आयोजित हुई परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
UPSSSC AGTA Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट मेन्स रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परिणामों की घोषणा 23 जून, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर की गई है। इसके अंतर्गत कृषि निदेशक, कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी पदों को भरा जाएगा। जारी की गई शॉर्टलिस्ट में कुल 3446 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया गया है। इसी के साथ मेरिट लिस्ट पीडीएफ में उम्मीदवारों के नाम, श्रेणीवार विवरण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़ी जानकारी शामिल है।
UP AGTA Technical Assistant Result 2026: हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट का रिजल्ट 23 जून, 2026 को जारी कर दिया है। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं।
| रिजल्ट का नाम | यूपीएसएसएससी कृषि तकनीकी सहायक (AGTA) परीक्षा |
| संचालन प्राधिकरण | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| पोस्ट नाम | कृषि तकनीकी सहायक (समूह सी) |
| परीक्षा का आयोजन कब हुआ | 13 जुलाई, 2025 |
| रिजल्ट स्टेटस | 23 जून 2026 (जारी) |
| आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC AGTA Technical Assistant Result 2026 PDF
यूपीएसएसएससी ने AGTA का रिजल्ट 23 जून 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। पीडीएफ में उन योग्य उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिन्हें परीक्षा में उनके प्रदर्शन और अन्य निर्धारित मानदंडों के आधार पर सिलेक्ट किया गया है। उम्मीदवार परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और Ctrl+F का उपयोग करके अपना रोल नंबर ढूंढ़ सकते हैं।
| यूपीएसएसएससी AGTA रिजल्ट 2026 पीडीएफ |
UPSSSC AGTA Technical Assistant Result 2026: डाउनलोड कैसे करें?
अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, "परिणाम" अनुभाग पर जाएं।
स्टेप 3 अब UPSSSC AGTA Technical Assistant Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
स्टेप 5 अपना रोल नंबर ढूंढ़ने के लिए Ctrl+F पर क्लिक करें।
स्टेप 6 मेरिट लिस्ट पीडीएफ भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर लें।
UPSSSC AGTA Cut off 2026: कट ऑफ लिस्ट
विज्ञापन संख्या 07-परीक्षा/2024 प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा में सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों की संख्या 3446 है। इस साल की कैटेगरी वाइज कट ऑफ लिस्ट नीचे टेबल में दी गई है।
| कैटेगरी | उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक | उम्मीदवारों की जन्म तिथि |
| जनरल | 56.50 | 25.07.2001 |
| अनुसूचित जाति | 48.75 | 29.07.1999 |
| अनुसूचित जनजाति | 13.50 | 04.01.1997 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 55.25 | 23.06.1996 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 51.00 | 15.07.1995 |
उम्मीदवार ऑफिशियल मेरिट लिस्ट पीडीएफ और कट ऑफ लिस्ट पीडीएफ UPSSSC की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.