UPCISB Recruitment 2026 Notification: यूपी को-ऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड (UPCISB) ने मैनेजर, असिस्टेंट मैनजर, अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर, जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर सहित अन्य पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के तहत कुल 2085 रिक्त पदों को भरा जाएगा। नोटिफिकेशन की पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट www.upcisb.upsdc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इन पदों के लि ऑनलाइन आवदेन 25 अप्रैल से शुरू होंगे और अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
UPCISB Recruitment 2026 Notification PDF डाउनलोड करने का लिंक
यूपीसीआईएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर मैनेजर, असिस्टेंट मैनजर और अकाउंटेंट सहित अन्य पदों के लिए रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें। नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।
| यूपीसीआईएसबी भर्ती नोटिफिकेशन 2026 PDF डाउनलोड लिंक |
UPCISB Recruitment 2026 Notification - हाइलाइट्स
को-ऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड में निहित पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | यूपी को-ऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड (UPCISB) |
| विज्ञापन संख्या | ए-2/जी.आर/2026 |
| पद का नाम | मैनेजर, असिस्टेंट मैनजर और अकाउंटेंट सहित अन्य पद |
| रिक्त पदों की संख्या | 2085 |
| आवेदन करने का मोड | ऑनलाइन |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 25 अप्रैल 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 15 मई 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.upcisb.upsdc.gov.in |
UPCISB Recruitment 2026 Eligibility Criteria
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवार के पास पदों के अनुसार बैचलर की डिग्री के साथ संबंधित विषय में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। इन पदों के लिए सामान्य/ओबीसी श्रेणी से संबंध रखने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे। एससी/एसटी के उम्मीदवारों को 250 रुपये देने होंगे।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, वैकेंसी डिटेल्स, आयु सीमा और आवेदन फीस से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित यूपीसीआईएसबी भर्ती नोटिफिकेशन 2026 पढ़ने की सलाह दी जाती है।
UPCISB Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले यूपीसीआईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.upcisb.upsdc.gov.in पर जाएं।
-
UPCISB Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। -
आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसकी एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
UPCISB Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
इन पदों के सलेक्शन में कुल तीन चरण शामिल है। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी। दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा होगी। तीसरे चरण में इंटरव्यू शामिल है। सलेक्शन तीनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।