UP SI Answer Key 2026 OUT: यूपी पुलिस एसआई उत्तर कुंजी uppbpb.gov.in पर जारी, यहां से डाउनलोड करें PDF

Last Updated: Mar 23, 2026, 23:21 IST

UP Police SI Answer Key 2026 OUT: यूपी एसआई उत्तर कुंजी 2026 आज 23 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट-uppbpb.gov.in पर जाकर आंसर की और रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी एसआई उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में भी दिया है।

UP Police SI Answer Key 2026 OUT: यूपी पुलिस SI आंसर की जारी।
UP Police SI Answer Key 2026 OUT: यूपी पुलिस SI आंसर की जारी।

UP Police SI Answer Key 2026, Sarkari Result OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी एसआई लिखित परीक्षा 2026 की आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपनी यूपी एसआई उत्तर कुंजी 2026 चेक कर सकते हैं। बता दें कि यूपी एसआई लिखित परीक्षा 2026 का आयोजन 14 और 15 मार्च को प्रदेश के 75 जिलों में बनाए गए 1,090 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस भर्ती परीक्षा में लगभग 10 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही उम्मीदवारों को आंसर की जारी होने का इंतज़ार था, जो अब खत्म हो गया है।

बोर्ड ने आज, 23 मार्च 2026 को UP SI आंसर की 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की का मिलान कर अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। आंसर की जारी होने के साथ ही बोर्ड उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दे सकता है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर अभ्यर्थियों को कोई आपत्ति है, तो वे निर्धारित समय के भीतर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4543 पदों को भरा जाएगा।

Screenshot 2026-03-23 224245

UP SI Answer Key 2026 Download Link- Active

आधिकारिक यूपी एसई उत्तर कुंजी 2026 का लिंक UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट-uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉग इन कर सकते हैं। इसके बाद वे सभी शिफ्टों की आंसर की के साथ अपनी रिस्पॉन्स शीट भी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी प्रदान किया गया है।

यहां क्लिक करें- UP SI Answer Key 2026 Link

Official UPSI Answer Key 2026: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा उत्तर कुंजी हाइलाइट्स

  • भर्ती संगठन: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)

  • पद का नाम: सब इंस्पेक्टर (SI)

  • आधिकारिक वेबसाइट: uppbpb.gov.in

  • कुल पदों की संख्या: 4543 (SI पद)

  • UP SI परीक्षा तिथि: 14 और 15 मार्च 2026

  • आंसर की जारी होने की तिथि: 23 मार्च 2026

  • आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि: 26 मार्च 2026

UPPRPB Answer Key कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके UPSI Answer Key 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होम पेज पर “UP Police SI Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगिन सेक्शन में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर आंसर की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।

  • इसे डाउनलोड करके सेव कर लें और अपने स्कोर का अनुमान लगाएं।

UP SI आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज की तिथि

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 14 और 15 मार्च 2026 को हुई SI भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र और आंसर की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी करने की सूचना दी है। उम्मीदवार 23 मार्च से 26 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें रोल नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करना होगा। निर्धारित समय के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।

यहां क्लिक करें:- UP SI Answer Key 2026 Objection Link

यूपी पुलिस उत्तर कुंजी 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

अगर किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर की में किसी प्रश्न या उत्तर पर संदेह है, तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर सुविधा दी गई है।

  • सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं।

  • “UP Police SI Answer Key Objection” लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।

  • संबंधित प्रश्न चुनें और प्रमाण अपलोड करें।

  • अंत में अपनी आपत्ति सबमिट कर दें।

UP SI Answer Key 2026 से अपना स्कोर कैसे कैलकुलेट करें?

UP SI परीक्षा में कुल 160 प्रश्न होते हैं, जो 400 अंकों के होते हैं। अपना अनुमानित स्कोर निकालना बहुत आसान है। हर सही उत्तर पर 2.5 अंक मिलते हैं और गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। यानी आपके जितने सही जवाब हैं, उन्हें 2.5 से गुणा कर दें, वही आपका कुल स्कोर होगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 23, 2026, 23:07 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News