RBSE 5th 8th Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in पर इस दिन होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

Last Updated: Mar 21, 2026, 12:53 IST

Rajasthan Board 5th 8th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट  24 मार्च को शाला दर्पण आधिकारिक वेबसाइटों-rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर जारी करेगा। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर दर्ज करना होगा। 

Rajasthan Board 5th 8th Result 2026
Rajasthan Board 5th 8th Result 2026

RBSE 5th, 8th Result 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) ने कक्षा 5वीं और 8वीं के 2026 के नतीजों की घोषणा की तारीख की घोषणा कर दी है। आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, RBSE 5वीं और 8वीं रिजल्ट 202624 मार्च, 2026 को जारी किए जाएंगे। जिन छात्रों ने कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा दी है, वे अपने नतीजे शाला दर्पण की वेबसाइटrajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, जिला और कैप्चा कोड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।

RBSE 5th 8th Result 2026 Date: कब आएगा राजस्थान 5वीं 8वीं का रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) इस साल कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजों की घोषणा 2026 में कर रहा है। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि RBSE 5th और 8th Result 202624 मार्च, 2026 को जारी किए जाएंगे। जिन छात्रों ने इस साल 5वीं और 8वीं की परीक्षा दी है, वे रिजल्ट शाला दर्पण की वेबसाइटrajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, जिला का नाम और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे। 

RBSE 5वीं-8वीं पासिंग नियम में नई अपडेट, जानें क्या बदला

इस बार राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए पासिंग पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां सभी छात्रों को अगले कक्षा में ऑटोमैटिक प्रमोशन मिल जाता था, अब यह नियम समाप्त कर दिया गया है। 2026 से यह अनिवार्य हो गया है कि छात्र पास होने के लिए हर विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करें। इसका मतलब है कि अब छात्रों को अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा और कम अंक पाने पर फेल नहीं होने का मौका मिलेगा। हालांकि, जो छात्र निर्धारित अंक नहीं प्राप्त कर पाएंगे, उन्हें 45 दिनों के भीतर पुनः परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। इससे वे अपने साल को नहीं खोएंगे और अगली कक्षा में प्रवेश पाने का मौका बरकरार रहेगा। इस नई पॉलिसी का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी शिक्षा में सुधार सुनिश्चित करना है।

ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2026

छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से आसानी से राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2026 देख और डिजिटटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • छात्र  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।

  • शाला दर्पण वेबसाइट के होमपेज पर “RBSE 5th/8th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  • छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  • अब Submit बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 21, 2026, 12:53 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News