RRB Paramedical Answer Key 2026 Link: आरआरबी पैरामेडिकल उत्तर कुंजी जारी, यहां से डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट PDF

Last Updated: Mar 21, 2026, 09:50 IST

RRB Paramedical Answer Key 2026 Link: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा 11 से 13 मार्च 2026 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित RRB पैरामेडिकल परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। सभी अभ्यर्थी अब आरआरबी पैरामेडिकल उत्तर कुंजी 2026 देख सकते हैं और अपनी रिस्पॉन्स शीट भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Paramedical Answer Key 2026 Link जारी हुआ।
RRB Paramedical Answer Key 2026 Link जारी हुआ।

RRB Paramedical Answer Key 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी पैरामेडिकल उत्तर कुंजी 2026 आज 21 मार्च को जारी कर दी है। जो उम्मीदवार 11 से 13 मार्च 2026 के बीच आयोजित पैरामेडिकल परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। इससे उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

RRB ने उत्तर कुंजी के साथ-साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी की है, जिसमें उन्होंने परीक्षा के दौरान दिए गए उत्तर देख सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी।

Screenshot 2026-03-21 094912

RRB Paramedical Answer Key 2026 Download Link

RRB पैरामेडिकल आंसर की 2026 का डाउनलोड लिंक अब सभी रीजन की रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर एक्टिव हो गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके अपनी रिस्पॉन्स शीट, प्रश्न पत्र और प्रोविजनल आंसर की देख सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आंसर की देखने का डायरेक्ट लिंक भी नीचे दिया गया है।

RRB Paramedical Answer Key 2026 PDF Link

यहां क्लिक करें

RRB Paramedical Answer Key 2026 ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से RRB पैरामेडिकल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

  •  सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  •  होमपेज पर दिए गए “CEN 03/2025 RRB Paramedical Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  •  अब लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  •  लॉगिन करते ही आपकी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  •  इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

RRB पैरामेडिकल आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन डिटेल्स

RRB पैरामेडिकल उत्तर कुंजी 2026 पर आपत्ति दर्ज करने की विंडो एक्टिव हो गई है। उम्मीदवार 21 मार्च से 29 मार्च 2026 (सुबह 10 बजे) तक ऑफिशियल पोर्टल पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज देने होंगे और प्रति प्रश्न ₹50 शुल्क देना होगा, जो सही आपत्ति होने पर शुल्क वापस कर दिया जाएगा।आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार होगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 21, 2026, 09:50 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News