RPSC 2nd Grade Teacher Exam Schedule 2026: राजस्थान ग्रेड सेकंड टीचर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, 12 जुलाई से होंगे एग्जाम

Last Updated: May 26, 2026, 17:39 IST

RPSC 2nd Grade Teacher Exam Schedule 2026: आरपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राजस्थान ग्रेड सेकंड टीचर भर्ती परीक्षा के शेड्यूल का नोटिस जारी कर दिया है। लेटेस्ट नोटिस के अनुसार, परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा। 

RPSC 2nd Grade Teacher Exam Schedule 2026
RPSC 2nd Grade Teacher Exam Schedule 2026

RPSC 2nd Grade Teacher Exam Schedule 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर आरपीएससी ग्रेड सेकंड टीचर भर्ती परीक्षा का विषय-वार शेड्यूल का नोटिस जारी कर दिया है। लेटेस्ट नोटिस के अनुसार, परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा में विभिन्न विषयों के लिए अलग-अलग दिन परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जनरल नॉलेज और संबंधित विषयों की परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार शेड्यूल को देखते हुए अपनी तैयारी की योजना बना सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाने की उम्मीद है। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इसके बिना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया जा सकता। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 6,500 रिक्त पदों को भरा जाना है। 

RPSC 2nd Grade Teacher Exam Schedule 2026 नोटिस डाउनलोड लिंक 

आरपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राजस्थान ग्रेड सेकंड टीचर भर्ती परीक्षा के शेड्यूल का नोटिस जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार शेड्यूल को देखते हुए अपनी तैयारी की योजना बना सकते हैं। ऑफिशियल नोटिस आरपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु नोटिस डाउनलोड करने का लिंक नीचे टेबल में दिया गया है। 

आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा 2026 शेड्यूल नोटिस डाउनलोड लिंक  

क्लिक करें 

RPSC 2nd Grade Teacher Exam Schedule 2026 - हाइलाइट्स 

आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आमतौर पर एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाता है। ऐसे में वे पल-पल की अपडेट के लिए आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। आप नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) 

पद का नाम 

ग्रेड सेकंड टीचर 

रिक्त पदों की संख्या 

6,500

परीक्षा की तिथि 

12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच आयोजित 

चयन के चरण 

लिखित परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल  

ऑफिशियल वेबसाइट 

rpsc.rajasthan.gov.in 

RPSC 2nd Grade Teacher Exam 2026  की तैयारी कैसे करें? 

आरपीएससी ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 2026 में इस बार प्रतियोगिता काफी ज्यादा रहने वाली है। ऐसे में उम्मीदवारों को पुराने पेपर, मॉडल पेपर और सिलेबस आधारित तैयारी पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। जिन अभ्यर्थियों का विषय सोशल साइंस, हिंदी, साइंस या मैथ्स है, उन्हें अब समय प्रबंधन के साथ रिवीजन शुरू कर देना चाहिए। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। इसके चलते प्रश्नों का गलत उत्तर देने से बचना चाहिए। आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की जाएगी। पहला पेपर सामान्य ज्ञान से संबंधित होगा जबकि दूसरा पेपर संबंधित विषय का होगा। दोनों पेपरों में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को समय सीमा के अंदर प्रश्न हल करने होंगे। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 26, 2026, 17:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News