[Out] Rajasthan NMMS Result 2026: राजस्थान NMMS परिणाम rajshaladarpan.rajasthan.gov.in घोषित, ये रहा डायरेक्ट PDF लिंक
Rajasthan NMMS Result 2026: राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने आज, 26 मई को राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (NMMS) राजस्थान परिणाम 2026 घोषित कर दिया है।
Rajasthan NMMS Result 2026: राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (RSCERT) ने आज, 26 मई को राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (NMMS) राजस्थान परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। एनएमएमएस राजस्थान की 2025-26 सत्र की परीक्षा 16 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अपने परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
इस परीक्षा को पास करने के लिए जनरल कैटेगरी के छात्रों को 40% और आरक्षित श्रेणी को 32% अंक लाने अनिवार्य हैं।
Rajasthan NMMS Result 2026: रिजल्ट जारी
छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अपने परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह परिणाम आज यानी 26 मई, 2026 को जारी कर दिया गया है। छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है।
| राजस्थान NMMS रिजल्ट 2026 |
Rajasthan NMMS Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?
छात्र अपना परिणाम देखने के लिए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं:
-
राजशालादर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर उपलब्ध “परिणाम” टैब पर क्लिक करें
-
रोल नंबर और जन्मतिथि सहित आवश्यक विवरण दर्ज करें।
-
कैप्चा कोड को ध्यानपूर्वक भरें।
-
“खोजें” बटन पर क्लिक करें
-
एनएमएमएस राजस्थान परिणाम 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा
-
स्कोरकार्ड की एक प्रति डाउनलोड करके भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.
She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.