RBSE 10th Result 2026 Date Out: नोटिस जारी, इस दिन और इस समय आएगा 10वीं का परिणाम

Last Updated: Mar 23, 2026, 17:53 IST

RBSE 10th Result 2026 Date: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) कक्षा 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च, 2026 को जारी करेगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। ऑफिशियल नोटिस देखने के लिए आगे लेख देखें।

RBSE 10th Result 2026 Date Out
RBSE 10th Result 2026 Date Out

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं के परिणाम 24 मार्च, 2026 को दोपहर 1 बजे घोषित किए जाएंगे। RBSE ने ऑफिशियल नोटिस जारी कर परिणाम तिथि और समय की घोषणा कर दी है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षा 12 फरवरी, 2026 से 28 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गईं। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, उनकी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा किया जा चुका है।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की दसवीं परीक्षा का परिणाम कल,24 को, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर दोपहर 1 बजे करेंगे जारी*

जयपुर! शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर कल 24 मार्च 2026 मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम जारी करेंगे!

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री मदन दिलावर अपराहन 1:00 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित कार्यालय से परीक्षा परिणाम जारी करेंगे!

शिक्षा मंत्री कल ही कक्षा पांचवी तथा आठवीं बोर्ड के परिणाम भी जारी करेंगे! इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड से पहले मार्च माह में ही नतीजा घोषित कर बोर्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहा है! यह पहली बार होगा जब राजस्थान बोर्ड का सेकेंडरी परीक्षा परिणाम मार्च माह में जारी किया जाएगा! उल्लेखनीय है कि सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा- 2026 में लगभग 10 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे! परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा

Rajasthan Board 10th Result 2026: कक्षा 10वीं की परीक्षाएं कब हुई थीं?

राजस्थान बोर्डकी ओर से 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी, 2026 से 28 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गईं। इस साल लगभग 10 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी है, जिनका इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग कर आसानी से RBSE 10वीं की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड दसवीं रिजल्ट हाइलाइट्स 

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) कक्षा 10वीं के परिणाम मार्च 2026 में जारी करने जा रहा है। इस साल की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र परिणामों से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण यहां देख सकते हैं:

विवरण 

जानकारी 

बोर्ड का नाम 

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE)

कक्षा 

10वीं 

छात्रों की संख्या 

लगभग 10 लाख

परीक्षा तिथि 

12 फरवरी, 2026 से 28 फरवरी, 2026

परिणाम तिथि 

24 मार्च, 2026 दोपहर 1 बजे 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rajeduboard.rajasthan.gov.in

RBSE 10th Result 2026 Date & Time 

आरबीएसई की ओर आधिकारिक तौर पर परीक्षा तिथि को लेकर घोषणा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) कक्षा 10वीं के परिणाम मार्च, 2026 में जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जो छात्र इस साल की परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर पाएंगे। 

राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम 2026: तिथि और समय

आरबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम 2026 की तिथि 

24 मार्च 2026

आरबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम 2026 का समय

कल दोपहर 1 बजे 

RBSE 10th Result 2026 कैसे चेक करें?

आरबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं के रिजल्ट छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए चेक कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • फिर होम पेज पर Secondary Exam Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • आपके सामने एक लॉगिन पेज ओपन होगा

  • जहां मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।

  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Mar 23, 2026, 17:37 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News