BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, 19 छात्राओं ने किया टॉप

Last Updated: Mar 23, 2026, 17:18 IST

BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लड़कियों ने एक बार फिर से बिहार बोर्ड में इतिहास रच दिया है। कुल 26 टॉपर्स में से 19 लड़कियों ने टॉप किया है। 

BSEB 12th Result 2026
BSEB 12th Result 2026

BSEB 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com पर 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जाारी कर दिया है। रिजल्ट 23 मार्च 2026 को दोपहर 1.30 बजे जारी किया गया। जो छात्र 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे हैं, वे अपना रोल नंबर दर्ज कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार के रिजल्ट में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 26 में से 19 लड़कियों नेे टॉप किया है। 

बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट में लड़कियों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। पिछली बार की तरह इस बार भी लड़कियों का पलड़ा भारी रहा। बिहार बोर्ड में 19 लड़कियों ने टॉप किया। जानकारी के लिए बता दें कि राज्य में छात्राओं का पास प्रतिशत 86.23% रहा, जो छात्रों के 84.09% से अधिक है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के मुताबिक बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले आदित्य प्रकाश अमन ने साइंस स्ट्रीम से परीक्षा में 481 अंक (96.20 प्रतिशत) प्राप्त कर टॉप किया है। वहीं, सीतामढ़ी की रहने वाली साक्षी कुमारी और नवादा में जन्मी ने बिहार बोर्ड की 12वीं की परीभा में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 

BSEB Class 12 Results 2026: साइंस में लड़कियों ने किया टॉप  

बिहार बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। आप नीचे टेबल में साइंस में लड़कियों की टॉपर की लिस्ट देख सकते हैं। 

स्थान 

नाम 

प्राप्तांक 

प्रतिशत 

साक्षी कुमारी 

479

95.80

2

सपना कुमारी 

479

95.80

4

अनामिका कुमारी 

478

95.60

6

पलक कुमारी 

475

95

BSEB Class 12 Results 2026: कॉमर्स में लड़कियों ने किया टॉप  

स्थान 

नाम 

प्राप्तांक 

प्रतिशत 

1

अदिति कुमारी 

480

96

2

माही कुमारी 

476

95.20

3

निशिका श्री

475

95.00

4

मानवी कुमारी

474

94.80

4

श्रेया कुमारी 

474

94.80

6

वारिशा नौशाद 

472

94.40

6

हर्षिका 

472

94.40

BSEB Class 12 Results 2026: आर्ट्स में लड़कियों ने किया टॉप 

स्थान 

नाम 

प्राप्तांक 

प्रतिशत 

1

निशु कुमारी 

479

95.80

2

सिद्धि शुक्ला 

478

95.60

3

नसरीन प्रवीन 

477

95.40

3

सैयारी अंसारी 

477

95.40

3

निशु कुमारी 

477

95.40

4

अमृता कुमारी 

476

95.20

4

स्वीटी कुमारी

476

95.20

5

बीबी असराना

475

95

5

रोशन कुमारी 

475

95


ये भी पढ़ें: RRB Technician Answer Key 2026 OUT: आरआरबी टेक्नीशियन आंसर की जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 23, 2026, 17:18 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News