Rajasthan APO Admit Card 2026: असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर एडमिट कार्ड कब आएगा?, परीक्षा 2 सितंबर को
Rajasthan APO Admit Card 2026: राजस्थान APO एडमिट कार्ड 2026 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जिसने सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपना हॉल टिकट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। आरपीएससी एपीओ प्रारंभिक परीक्षा 2 सितंबर 2026 बुधवार को आयोजित की जाएगी।
RPSC APO Admit Card 2026: राजस्थान असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से APO Prelims Exam 2026 का आयोजन 2 सितंबर 2026 को राज्य के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी SSO ID की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 371 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
Rajasthan APO Admit Card 2026 कब आएगा?
आयोग ने APO भर्ती के नोटिफिकेशन में एडमिट कार्ड जारी होने की कोई निश्चित तिथि नहीं बताई है। पिछले पैटर्न को देखते हुए आयोग परीक्षा से करीब 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। चूंकि APO प्रीलिम्स परीक्षा 2 सितंबर 2026 को होनी है, इसलिए एडमिट कार्ड 28 या 29 अगस्त को जारी होने की संभावना है। हालांकि, यह केवल संभावित तारीख है। एडमिट कार्ड जारी होने की सही तिथि और डाउनलोड लिंक RPSC की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के बाद ही पता चलेगा।
कहां से डाउनलोड करें राजस्थान APO एडमिट कार्ड 2026?
एडमिट कार्ड लिंक जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या राजस्थान SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अपना एडमिट कार्ड जारी होने से पहले अपनी SSO ID और अन्य लॉगिन डिटेल तैयार रखें, ताकि लिंक एक्टिव होने के बाद बिना परेशानी के हॉल टिकट डाउनलोड कर सकें।
RPSC APO Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
आरपीएससी एपीओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
-
सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
वेबसाइट के होमपेज पर Admit Card सेक्शन खोलें।
-
यहां Assistant Prosecution Officer (APO) Prelims Examination 2026 का लिंक खोजें।
-
लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी SSO ID या अन्य मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
-
लॉगिन करने के बाद आपका APO एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
एडमिट कार्ड में क्या जानकारी होगी?
राजस्थान APO एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम और पता सहित जरूरी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए जाएंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को उस पर दी गई जानकारी को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए। अगर नाम, फोटो या किसी अन्य जरूरी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो समय रहते RPSC से संपर्क करना चाहिए।
परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाना होगा?
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट जरूर लेकर जाना होगा। इसके साथ एक फोटो पहचान पत्र भी साथ रखें। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश ध्यान से पढ़ लें। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या अन्य प्रतिबंधित सामान परीक्षा केंद्र पर न लेकर जाएं। परीक्षा से जुड़े सभी जरूरी निर्देशों के लिए उम्मीदवार एडमिट कार्ड को ध्यान से पढ़ें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.