दीपिका ने साइंस स्ट्रीम में राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में टॉप कर रचा इतिहास, मोटिवेट करती है कहानी

Last Updated: Mar 31, 2026, 15:39 IST

Rajasthan Board 12th Topper: राजस्थान बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। राजस्थान की रहने वाली दीपिका रनकावत ने राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 2026 में साइंस स्ट्रीम में 99.80 प्रतिशत अंक हासिल कर इतिहास रच दिया। 

Rajasthan Board 12th Topper
Rajasthan Board 12th Topper

Rajasthan Board 12th Topper: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE), अजमेर ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। छात्र रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार रिजल्ट में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। राजस्थान के डीडवाना की रहने वाली दीपिका ने साइंस स्ट्रीम में 12वीं की बोर्ड की परीक्षा में 99.80 प्रतिशत नंबर हासिल कर पूरे राजस्थान में पहला स्थान प्राप्त किया। आज दीपिका के टॉप करने से मां-बाप की आंखों में खुशी के आंसू है। दीपिका ने बताया कि वह ग्रेजुएशन के बाद यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करेंगी और IAS बनने के सपने को पूरा करेंगी। 

दीपिका ने कैसे किया राजस्थान बोर्ड में टॉप?

दीपिक ने बताया कि उन्होंने परीक्षा से कुछ महीने पहले ही रिवीजन शुरू कर दिया था। रोजाना प्रैक्टिस और पिछले प्रश्नों पत्रों को सॉल्व करना उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया था। इसके चलते उन्हें परीक्षा का पैटर्न समझ आ गया और आज इसी की बदौलत राजस्थान बोर्ड की साइंस स्ट्रीम की12वीं की परीक्षा में दीपिका ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। वह अब एक प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है। दीपिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, टीचर्स और परिवार के अन्य सदस्यों को दिया है।

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 31, 2026, 15:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News