NTA JIPMAT Result 2026 Released: JIPMAT का रिजल्ट हुआ जारी, जानें कैसे करें स्कोरकार्ड PDF को Download

Last Updated: Jun 25, 2026, 12:17 IST

NTA JIPMAT 2026 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जारी कर दिए गए है। छात्र स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए आसान स्टेप्स और डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें।

NTA JIPMAT Result 2026 Released: JIPMAT का रिजल्ट हुआ जारी, जानें कैसे करें स्कोरकार्ड PDF को Download
NTA JIPMAT Result 2026 Released: JIPMAT का रिजल्ट हुआ जारी, जानें कैसे करें स्कोरकार्ड PDF को Download

JIPMAT Result 2026 Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) 2026 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर आज यानी 25 जून 2026 को जारी कर दिए गए है। 

IIM जम्मू और IIM बोधगया के 5 साल वाले इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (IPM) में एडमिशन लेने वाले छात्र अब अपने स्कोरकार्ड को NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

इस साल यानी 2026 में JIPMAT के एग्जाम 7 जून 2026 को देश-विदेश के सभी अलग-अलग एग्जाम सेंटर्स पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किए गए थे। इस साल एग्जाम में करीब 11,500 से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जो आज सभी अपने-अपने रिजल्ट को देख सकते हैं। 

JIPMAT Result 2026 से जुड़ी मुख्य हाइलाइट्स

JIPMAT 2026 एग्जाम से शामिल हुए सभी छात्र मुख्य हाइलाइट्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में एग्जाम डेट्स से लेकर लॉगिन क्रेडेंशियल्स से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है।  

इवेंट 

इंपोर्टेंट डिटेल्स 

एग्जाम का नाम

जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) 2026

संचालक संस्था

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)

एग्जाम डेट 

7 जून 2026

कुल उपस्थित छात्र

11,527 (लगभग)

रिजल्ट डेट

25 जून 2026 (आज जारी) 

ऑफिशियल वेबसाइट

exams.nta.nic.in/JIPMAT / jipmat.nta.nic.in 

लॉगिन क्रेडेंशियल

एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि

NTA JIPMAT 2026 के रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

Scorecard PDF Download Link: स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

JIPMAT 2026 का रिजल्ट देखने और स्कोरकार्ड की PDF को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. NTA JIPMAT की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/JIPMAT पर विजिट करें।

2. होमपेज पर दिख रहे ‘Scorecard of JIPMAT 2026’ लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ (DOB) और स्क्रीन पर दिए गए सिक्योरिटी पिन को फिल करें।

4. फॉर्म को भरने के बाद 'Login' बटन पर क्लिक करें।

5. JIPMAT 2026 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें। 

रिजल्ट आउट होने के बाद अब IIM Jammu और IIM Bodh Gaya अपनी-अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर केटेगरी-वाइज कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट जारी करेंगे।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 25, 2026, 12:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News