इस रेलवे रूट की वंदे भारत ने कमाई में सबको छोड़ा पीछे, यात्रियों की भी बनी पहली पसंद
रेलवे के ताजे आकड़ों के अनुसार सदर्न रेलवे की तिरुवनंतपुरम-मंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस कमाई के मामले में इस जोन में टॉप पर है। हालांकि इसका किराया अन्य ट्रेनों से थोड़ा अधिक है, लेकिन इसके पीछे का मुख्य कारण ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं से भी जुड़ा हुआ है।
भारतीय रेलवे की वंदे भारत ट्रेनें देशभर में तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। आधुनिक सुविधाएं, बेहतर आराम और कम समय में सफर पूरा करने की वजह से रेल यात्री इन्हें पसंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में दक्षिण रेलवे की तिरुवनंतपुरम-मंगलुरु वंदे भारत (Thiruvananthapuram Mangaluru Vande Bharat) एक्सप्रेस ने कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। चलिए यहां हम तिरुवनंतपुरम-मंगलुरु वंदे भारत ट्रेन की कमाई का लेखा-जोखा देखते है।
तीन महीने में की 73 लाख की कमाई
रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त से अक्टूबर 2025 के बीच तिरुवनंतपुरम-मंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस ने लगभग 73.35 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया है। इसके साथ ही यह दक्षिण रेलवे की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वंदे भारत ट्रेन बन गई। यह ट्रेन केरल और कर्नाटक के कई प्रमुख शहरों और टूरिस्ट स्पॉट को जोड़ती है। बता दें कि कमाई का एक कारण यह भी है कि इस रूट पर यात्रियों की संख्या भी अधिक है।
बुकिंग के मामले में भी रही सबसे आगे
बता दें कि यात्रियों की संख्या के मामले में भी यह ट्रेन सबसे आगे है, रिपोर्ट के मुताबिक, इस अवधि में ट्रेन में 11,896 बुकिंग दर्ज की गईं। अन्य वंदे भारत ट्रेनों की तुलना में यह डेटा काफी बेहतर माना जा रहा है। वहीं आगे आने वाले समय ने इसके बढ़ने की भी उम्मीद है।
यात्रियों के लिए बड़ी सौगात
सदर्न रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की है। अब यात्री ट्रेन के शुरुआती या बीच के स्टेशनों से रवाना होने के केवल 15 मिनट पहले तक भी उपलब्ध सीटों की बुकिंग कर सकेंगे। इससे अंतिम समय में यात्रा की योजना बनाने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
रेलवे की कमाई में जबरदस्त उछाल
वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें तो, दक्षिण रेलवे की वंदे भारत ट्रेनों से लगभग 77.38 लाख यात्रियों ने सफर किया, जिससे 803.86 करोड़ रुपये की आय हुई। वहीं पिछले वित्त वर्ष में 54.12 लाख यात्रियों से 540.65 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था।
आकड़ों के अनुसार, अप्रैल और मई 2026 में ही 15.21 लाख यात्रियों ने वंदे भारत से यात्रा की, जिससे करीब 162.96 करोड़ रुपये की कमाई हुई। बढ़ती लोकप्रियता और नई बुकिंग सुविधा को देखते हुए आने वाले समय में इन आंकड़ों के और बढ़ने की उम्मीद है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.