NCL Trainee Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर एनसीएल ट्रेनी के 577 रिक्त पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत एचईएमएम ऑपरेटर (ट्रेनी), पैरामेडिकल स्टाफ और ओवरसीज (सिविल) के पदों पर भर्ती की जाएगी। फार्मेसी और इंजीनियरिंग में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 01 मई 2026 तक है।
NCL Trainee Recruitment 2026 नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक
एनसीएल ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ट्रेनी के पदों पर भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। पात्रता न पूरी करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। नीचे नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराया गया है।
| एनसीएल ट्रेनी नोटिफिकेशन 2026 PDF डाउनलोड लिंक |
NCL Trainee Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
एनसीएल में एचईएमएम ऑपरेटर (ट्रेनी), पैरामेडिकल स्टाफ और ओवरसीज (सिविल) के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) |
| पद का नाम | ऑपरेटर (ट्रेनी), पैरामेडिकल स्टाफ और ओवरसीज (सिविल) सहित अन्य पद |
| रिक्त पदों की संख्या | 577 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 09 अप्रैल 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 01 मई 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | nclcil.in |
NCL Trainee Eligibility Criteria 2026
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं के अलावा बीएससी के साथ पद के अनुसार डिप्लोमा होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। इन पदों में कुल तीन चरण शामिल है। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), दूसरे चरण में इंटरव्यू और तीसरे चरण में मेडिकल होगा।
NCL Trainee Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एनसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर जाएं।
-
NCL Trainee Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें। सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें: Kerala Assembly Elections 2026: केरल विधानसभा चुनाव में UDF उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट देखें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation