SSC CGL Tier 2 Final Result 2026 OUT: एसएससी सीजीएल टियर 2 रिजल्ट ssc.gov.in पर घोषित, डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट, कैटेगरी वाइज कट ऑफ PDF

Last Updated: Apr 8, 2026, 17:07 IST

SSC CGL Tier 2 Final Result 2026 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज 8 अप्रैल को संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) पद हेतु आयोजित ऑनलाइन परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 18-19 जनवरी, 2026 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब रिजल्ट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ, SSC ने कैटेगरी वाइज कट-ऑफ अंक और चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है।

SSC CGL Tier 2 Final Result 2026 OUT
SSC CGL Tier 2 Final Result 2026 OUT

SSC CGL Tier 2 Final Result 2026 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL टियर 2 रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से आज 8 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना अंतिम परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट-ssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल टियर 2 फाइनल रिजल्ट 2026 की मेरिट लिस्ट, श्रेणीवार (Category-wise) कट-ऑफ और संबंधित सभी PDF डाउनलोड लिंक नीचे लेख में उपलब्ध करा दिए गए हैं, जहां से उम्मीदवार आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

SSC CGL Tier 2 Final Result 2026 PDF Download Link 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित Combined Graduate Level (CGL) टियर 2 परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट PDF आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। आयोग ने टियर-2 परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर ‘First Round of Tentative Allocation (FRTA)’ की भी घोषणा की है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट ssc.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी चयन स्थिति चेक कर सकते हैं।

SSC CGL Tier 2 Result 2026 PDF

यहां क्लिक करें

SSC CGL Final Result 2026- हाइलाइट्स

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा SSC CGL टियर 2 परीक्षा का आयोजन 18 और 19 जनवरी 2026 को किया गया था, जिसमें टियर-1 परीक्षा पास करने वाले लगभग 1,39,395 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। अब आयोग ने SSC CGL टियर 2 रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है, जिसमें Junior Statistical Officer (JSO), Statistical Investigator Grade-II और अन्य पदों के लिए कुल 15,118 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है।

रिजल्ट के साथ ही आयोग ने SSC CGL टियर 2 कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। SSC CGL परीक्षा के माध्यम से JSO, Statistical Investigator Gr. II सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 15,118 रिक्तियों को भरा जाएगा। परिणामों के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

विवरणजानकारी
संगठन का नाम कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
परीक्षा का नाम SSC Combined Graduate Level (Tier-2) परीक्षा 2026
पद का नाम जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO), स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-II एवं अन्य पद
कुल रिक्त पदों की संख्या 15,118
एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा तिथि 18 और 19 जनवरी 2026
एसएससी सीजीएल टियर 2 रिजल्ट तिथि 8 अप्रैल 2026
स्लाइडिंग प्रक्रिया के लिए स्लॉट चयन 8 से 10 अप्रैल 2026
स्लाइडिंग प्रक्रिया तिथि 13 से 22 अप्रैल 2026 (उत्तरी क्षेत्र) 13 से 18 अप्रैल 2026 (अन्य क्षेत्र)
टियर 2 के लिए योग्य उम्मीदवार 1,39,395
आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in

SSC CGL Tier 2 Final Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

एसएससी सीजीएल 2025 टियर-2 फाइनल रिजल्ट (FRTA) चेक और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर दिए गए Results सेक्शन पर क्लिक करें।

  • अब CGL (Combined Graduate Level) टैब को सेलेक्ट करें।

  • यहां आपको “SSC CGL 2025 Final Result 2026 / FRTA” लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

  • इसके बाद रिजल्ट PDF पेज में खुलेगा।

  • अब Ctrl + F दबाकर अपना Roll Number / Name सर्च करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Apr 8, 2026, 16:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News