Most Sixes in IPL 2026: इस सीजन किसने जड़ें है अब तक सर्वाधिक छक्के? यह युवा है टॉप पर

Last Updated: Apr 8, 2026, 18:41 IST

आईपीएल 2026 में इस सीजन छक्कों की बारिश जारी है। अब तक समीर रिज़वी और वैभव सूर्यवंशी 11-11 छक्कों के साथ टॉप पर हैं। इनके बाद टिम डेविड, रजत पाटीदार और रयान रिकेटन जैसे बल्लेबाज शामिल हैं, जो लगातार बड़े शॉट्स लगा रहे हैं। टॉप 10 की लिस्ट देखें यहाँ. 

आईपीएल 2026 की शुरुआत धमाकेदार रही है, जहां शुरुआती करीब 13 मैचों में ही बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज़ दिखाया है। हर टीम जीत के लिए जोर लगा रही है और फैंस को लगातार बड़े शॉट्स देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज समीर रिज़वी इस सीजन सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में टॉप पर है. 

युवा समीर रिजवी है टॉप पर 

दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज समीर रिज़वी (Sameer Rizvi) 2 मैचों में 11 छक्कों के साथ सबसे आगे हैं। उन्होंने 160 रन बनाए हैं, जिसमें 90 रनों की शानदार पारी भी शामिल है, और उनका स्ट्राइक रेट 163.26 रहा है।

वैभव सूर्यवंशी की बराबरी

राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) भी 11 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 122 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 248.97 रहा, जो बेहद प्रभावशाली है।

Most sixes in IPL 2026: सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप 10 बल्लेबाज 

खिलाड़ी का नाम

टीम

मैच (MAT)

पारी (INN)

रन (RUNS)

सर्वोच्च स्कोर (HS)

स्ट्राइक रेट (SR)

छक्के (6s)

समीर रिज़वी

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

2

2

160

90

163.26

11

वैभव सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स (RR)

3

3

122

52

248.97

11

टिम डेविड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

2

2

86

70*

245.71

9

रजत पाटीदार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

2

2

79

48*

254.83

9

रियान रिकेल्टन

मुंबई इंडियंस (MI)

3

3

98

81

168.96

9

यशस्वी जायसवाल

राजस्थान रॉयल्स (RR)

3

3

170

77*

163.46

8

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस (MI)

3

3

118

78

168.57

7

देवदत्त पडिक्कल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

2

2

111

61

201.81

6

विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

2

2

97

69*

173.21

6

नीतीश कुमार रेड्डी

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

3

3

96

56

152.38

6

आरसीबी के बल्लेबाजों का दबदबा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टिम डेविड और रजत पाटीदार  ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों ने 2-2 मैचों में 9-9 छक्के लगाए हैं, जिसमें डेविड ने 86 रन और पाटीदार ने 79 रन बनाए हैं।

अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी

जहां युवा खिलाड़ी चमक रहे हैं, वहीं अनुभवी सितारे रोहित शर्मा (7 छक्के) और विराट कोहली (6 छक्के) भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं, जिससे इस सीजन का रोमांच और बढ़ गया है।

Orange Cap IPL 2026: अभी ऑरेंज कैप किसके पास, देखें आईपीएल 2026 के टॉप रन-स्कोरर्स की लिस्ट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 8, 2026, 18:30 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News