केरल विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान 9 अप्रैल, 2026 को हो रहे हैं। इस बार चुनावी रण में बहुत-से उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी नेटवर्थ करोड़ों रुपये में है। कुल 883 उम्मीदवारों में 221 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी नेटवर्थ 1 करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं, रेजी चेरियन 218 करोड़ रुपये के साथ लिस्ट में सबसे टॉप पर हैं। इस लेख में हम केरल विधानसभा में अपना भाग्य आजमाने वाले टॉप 5 सबसे अमीर उम्मीदवारों के बारे में जानेंगे।
केरल विधानसभा चुनाव 2026 के सबसे अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट
1.रेजी चेरियन (Reji Cheriyan)- रेजी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) के तहत केरल कांग्रेस (KEC) के उम्मीदवार के रूप में कुट्टनाड से चुनावी रण में उतरे हैं। वह सबसे अमीर उम्मदीवार हैं, जिनकी कुल संपत्ति 218 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें से 210.05 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 8.91 करोड़ रुपये की चल संपत्ति की जानकारी दी गई है, जिसमें गहनों की कीमत 40 लाख रुपये है। उनके पास एक मर्सिडीज-बेंज कार और हाउसबोट भी है। ऐसे में वह करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
2.चेंकल राजशेखरन (Chenkal Rajasekharan)-चेंकल नेय्याट्टिनकरा से भाजपा (BJP) उम्मीदवार हैं और एक होटल व्यवसायी व शिक्षाविद् हैं। उनकी कुल संपत्ति 116 करोड़ रुपये है। उन्होंने अपने एस्टेट फर्मों के लगभग 79 करोड़ रुपये के शेयर होने की जानकारी साझा की है। साथ ही, उनके पास 33.74 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी दर्ज की गई है।
3.राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar)- राजीव भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ केरल प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने चुनाव में 111 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की जानकारी दी है। इसमें शेयर, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड और व्यावसायिक ऋण (बिजनेस लोन) शामिल हैं। राजीव के पास बेंगलुरु में 15.07 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
4.शिबू थेकूमपुरम (Shibu Theckumpuram)-शिबू केरल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं और 68 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं।
5.पी.वी. अनवर (P.V. Anvar)- सबसे अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट में 5वें स्थान पर अनवर हैं। अनवर ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 में नामांकन के दौरान 65 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति होने की जानकारी दी है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation