Live

Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 10th का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे, DigiLocker पर मिलेगी डिजिटल मार्कशीट

Vijay Pratap Singh
May 8, 2026, 06:26 IST

Maharashtra Board SSC 10th Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE), पुणे आज 8 मई 2026 को महाराष्ट्र 10वीं (SSC) परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresult.nic.in और DigiLocker पर जारी करेगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर या सीट नंबर और मां का पहला नाम (Mother’s Maiden Name) दर्ज करके डिजिटल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 10th का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे, DigiLocker पर मिलेगी डिजिटल मार्कशीट
Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 10th का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे, DigiLocker पर मिलेगी डिजिटल मार्कशीट

HIGHLIGHTS

  • महाराष्ट्र SSC रिजल्ट 2026 आज दोपहर 1 बजे जारी होगा।
  • छात्र mahresult.nic.in और DigiLocker पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
  • रोल नंबर और मां के नाम की मदद से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड होगी।

Maharashtra Board SSC Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) आज, 8 मई 2026 को महाराष्ट्र SSC यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड के अनुसार परिणाम दोपहर 1 बजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर/सीट नंबर और मां का पहला नाम दर्ज करना होगा। इसके अलावा छात्र DigiLocker और SMS सेवा के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

Maharashtra SSC Result 2026 Online कैसे चेक करें?

महाराष्ट्र SSC रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद छात्र आसानी से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें और “Maharashtra SSC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। फिर छात्रों को अपना रोल नंबर/सीट नंबर और मां का नाम दर्ज करना होगा।

डिटेल्स सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं। डिजिटल मार्कशीट में सभी विषयों के अंक, कुल स्कोर और रिजल्ट स्टेटस की जानकारी दी जाएगी। वहीं, बोर्ड की ओर से जारी ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी।

DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें Maharashtra SSC Marksheet 2026 

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से डिजिलॉकर पर जाकर महाराष्ट्र SSC की डिजिटल मार्कशी डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले DigiLocker वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें।

  2. अपने मोबाइल नंबर या अन्य डिटेल्स से लॉगिन करें।

  3. अब “Education” या “Documents” सेक्शन में जाएं।

  4. महाराष्ट्र बोर्ड SSC Marksheet 2026 लिंक चुनें।

  5. मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर आदि दर्ज करें।

  6. जानकारी वेरिफाई होते ही डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  7. मार्कशीट डाउनलोड करके अपने पास सेव कर लें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • May 8, 2026, 06:26 IST

    Maharashtra Board SSC Result 2026 Live: पास होने के लिए कितने फीसदी अंक चाहिए?

    महाराष्ट्र SSC परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 35% अंक लाने जरूरी हैं। इसमें थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल या आंतरिक मूल्यांकन (जहां लागू हो) भी शामिल है। जिन विषयों में प्रैक्टिकल परीक्षा होती है, उनमें छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी होता है।

  • May 8, 2026, 06:18 IST

    Maharashtra Board SSC Result Live: आज कितने बजे जारी होगा रिजल्ट

    महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय बता दिया है। यह रिजल्ट 8 मई को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा।

  • May 8, 2026, 06:16 IST

    Maharashtra Board 10th Result 2026 Live: Official website से कैसे करें चेक

    महाराष्ट्र SSC बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज 8 मई को जारी किया जाएगा। जो छात्र कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर देख सकेंगे।

  • May 8, 2026, 06:15 IST

    Maharashtra SSC Board Result 2026 Live: रिजल्ट देखने के लॉगिन डिटेल्स

    छात्र अपने लॉगिन विवरण—जिसमें रोल नंबर या सीट नंबर और माता का नाम शामिल है—का उपयोग करके महाराष्ट्र 10वीं के स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

  • May 8, 2026, 06:11 IST

    Maharashtra SSC Result 2026 LIVE: पिछले वर्ष के आंकड़े

    पिछले साल महाराष्ट्र SSC रिजल्ट का कुल पास प्रतिशत 94.10% रहा था। इस परीक्षा में लगभग 15.46 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से करीब 14.55 लाख छात्र पास हुए। यह 2024 के 95.81% की तुलना में थोड़ी गिरावट थी।

    लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। लड़कियों का पास प्रतिशत 96.14% रहा, जबकि लड़कों का 92.31% रहा।

    क्षेत्रवार बात करें तो कोंकण ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और 98.82% पास प्रतिशत के साथ टॉप पर रहा। इसके बाद कोल्हापुर, मुंबई और पुणे का स्थान रहा, जबकि नागपुर का प्रदर्शन सबसे कम रहा।

  • May 8, 2026, 06:10 IST

    Maharashtra Board SSC Result 2026 Live: महाराष्ट्र बोर्ड 10th का रिजल्ट कब आएगा?

    महाराष्ट्र बोर्ड 8 मई 2026 क्लास 10th का रिजल्ट जारी करेगा। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) शुक्रवार को दोपहर 1 बजे SSC Result 2026 का डायरेक्ट लिंक एक्टिव करेगा।

  • May 8, 2026, 06:08 IST

    Maharashtra State Board Class 10 Result 2026 Live: डिजिलॉकर पर मिलेगी डिजिटल मार्कशीट

    Maharashtra State Board Class 10 (SSC) Result 2026 जारी होने के बाद छात्र बिना देरी किए अपनी डिजिटल मार्कशीट सीधे DigiLocker पर डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करके “Issued Documents” सेक्शन में जाकर अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी डालकर मार्कशीट PDF फॉर्म में प्राप्त कर सकते हैं। यह डिजिटल मार्कशीट आधिकारिक और मान्य दस्तावेज होगी, जिसे कॉलेज एडमिशन और अन्य वेरिफिकेशन में इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिससे छात्रों को फिजिकल मार्कशीट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

Trending

Latest Education News