UP Home Guard Answer Key 2026: यूपी होम गार्ड आंसर की uppbpb.gov.in पर जल्द, यहां मिलेगा PDF लिंक

Last Updated: May 1, 2026, 07:16 IST

यूपी होम गार्ड आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा में अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं। UP Home Guard Answer Key Kab Aayegi, इसके बारे में सभी जानकारी इस लेख से प्राप्त करें।

यूपी होम गार्ड आंसर की 2026 डाउनलोड करें
यूपी होम गार्ड आंसर की 2026 डाउनलोड करें

UP Home Guard Answer Key 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए लेटेस्ट अपडेट, उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की आंसर की जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी की जाएगी। यूपी होम गार्ड उत्तर कुंजी 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित स्कोर का अनुमान लगा पाएंगे।

यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की एक साथ उपलब्ध कराई जाएगी। इसके जरिए अभ्यर्थी अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सकते हैं और यह अंदाजा लगा सकते हैं कि वे अगले चरण के लिए पास हुए हैं या नहीं।

UP होम गार्ड आंसर की 2026- हाइलाइट्स

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 41,424 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा। उम्मीदवार यूपी होग गार्ड भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड के बारे में सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

संगठन का नाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड

पद का नाम

होम गार्ड (स्वयंसेवक)

कुल पदों की संख्या

41,424

परीक्षा तिथि

25, 26 और 27 अप्रैल 2026

आंसर की 

मई 2026 का पहला सप्ताह (संभावित)

आधिकारिक वेबसाइट

https://uppbpb.gov.in/

UP Home Guard Answer Key Kab Aayegi?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) से मई 2026 के पहले सप्ताह तक UP होम गार्ड की आंसर-की जारी करने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी जारी किए जाएंगे।  उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

UP Home Guard Answer Key 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से यूपी होम गार्ड उत्तर कुंजी 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर “UP Home Guard Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  • अब लॉगिन डिटेल दर्ज करें।

  • स्क्रीन पर आंसर की PDF खुल जाएगी।

  • इसे डाउनलोड करें संभावित अंक का अनुमान लगाएं ।

आपत्ति दर्ज कराने की भी मिलेगी सुविधा

यूपी होम गार्ड की प्रोविज़नल आंसर-की जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी में दिए गए किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति हो तो उसे शिकायत दर्ज करने का मौका भी मिलेगा। उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर अपनी आपत्तियां ऑनलाइन जमा करा सकते हैं। सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, बोर्ड फाइनल आंसर-की जारी करेगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 1, 2026, 06:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News