Live

यूपी होम गार्ड आंसर की 2026 LIVE: कब जारी होगी UP Home Guard Answer Key PDF? जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

Vijay Pratap Singh
May 7, 2026, 15:59 IST

UP Home Guard Answer Key 2026: यूपी होम गार्ड उत्तर कुंजी जल्द ही UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दी है। उम्मीदवार जिसने होम गार्ड भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अपनी रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी होम गार्ड आंसर की 2026 के बारे में सभी लाइव और लेटेस्ट अपडेट्स यहां नीचे लेख से प्राप्त करें। 

यूपी होम गार्ड आंसर की 2026 LIVE अपडेट: कब जारी होगी UP Home Guard Answer Key PDF? जानें क्या है लेटेस्ट न्यूज
यूपी होम गार्ड आंसर की 2026 LIVE अपडेट: कब जारी होगी UP Home Guard Answer Key PDF? जानें क्या है लेटेस्ट न्यूज

HIGHLIGHTS

  • यूपी होम गार्ड आंसर की 2026 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी होगी।
  • 41,424 पदों के लिए हुई परीक्षा में 19 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
  • उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे, इसके बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी होगी।

UP Home Guard Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब आंसर की जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने 41424 होम गार्ड (स्वयंसेवक) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर UP Home Guard Answer Key 2026 PDF डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपी होम गार्ड लिखित परीक्षा 25 अप्रैल, 26 अप्रैल और 27 अप्रैल 2026 को तीन दिनों में कुल 6 शिफ्टों में आयोजित की गई थी। भर्ती बोर्ड के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 25,32,202 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 19,29,155 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह परीक्षा में कुल उपस्थिति 76.18 प्रतिशत दर्ज की गई। उम्मीदवारों के फीडबैक के अनुसार, परीक्षा का स्तर मॉडरेट रहा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, UP होम गार्ड आंसर की 2026 मई 2026 किसी भी समय जारी की जा सकती है। बोर्ड पहले प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा, जिस पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने मार्क किए गए उत्तरों का मिलान सही जवाबों से कर सकेंगे और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा पाएंगे। परीक्षा की मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

ऐसे डाउनलोड करें UP Home Guard Answer Key 2026

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर “UP Home Guard Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  3. लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।

  4. स्क्रीन पर आंसर की PDF खुल जाएगी।

  5. Answer Key डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवार यूपी होम गार्ड उत्तर कुंजी 2026 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट यहां चेक करें:-

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • May 7, 2026, 15:59 IST

    Uppbpb gov in 2026 Answer Key: होमगार्ड भर्ती का सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

    uphomegards answer key: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और सामान्य हिंदी से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

    लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी होगी।

  • May 7, 2026, 15:39 IST

    UP Home Guard Answer Key 2026 Live: ऑब्जेक्शन विंडो भी खुलेगी

    प्रोविजनल यूपी होम गार्ड उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवारों को गलत उत्तरों पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया जाएगा। ऑब्जेक्शन विंडों उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही ओपन कर दी जाएगी।

  • May 7, 2026, 15:38 IST

    UP Home Guard Answer Key 2026 Live: कहां जारी होगी उत्तर कुंजी?

    UP Home Guard Answer Key 2026 केवल आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन मोड में जारी की जाएगी, जहां से उम्मीदवार PDF आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

  • May 7, 2026, 14:01 IST

    UP Home Guard Answer Key कब आएगी?

    UPPRPB द्वारा आयोजित UP Home Guard परीक्षा 2026 (25-27 अप्रैल) की आधिकारिक आंसर की मई 2026 के दूसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपनी शिफ्ट-वार उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

  • May 7, 2026, 13:41 IST

    यदि उत्तर कुंजी में कोई गलती हो तो क्या होगा?

    आप वैध प्रमाणों के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

  • May 7, 2026, 13:35 IST

    UP Home Guard Answer Key 2026: यूपी होम गार्ड आंसर की 2026 के बाद आगे क्या होगा?

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी होम गार्ड 2026 की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान करके संभावित अंक आसानी से जांच सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को अनंतिम उत्तर कुंजी में कोई गलती दिखाई देती है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। सभी आपत्तियों की जांच के बाद बोर्ड अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।

  • May 7, 2026, 13:30 IST

    UP Home Guard Answer Key 2026 Live: ऑब्जेक्शन लिंक कब और कहां एक्टिव होगा?

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा UP Home Guard Answer Key 2026 जारी होने के बाद ही ऑब्जेक्शन (आपत्ति) लिंक एक्टिव किया जाएगा। अभी तक आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और अपडेट्स के अनुसार इसकी स्थिति इस प्रकार है:

    ऑब्जेक्शन लिंक कब एक्टिव होगा?

    • पहले प्रोविजनल (अनंतिम) उत्तर कुंजी जारी की जाएगी
    • इसके 1–3 दिन के अंदर ऑब्जेक्शन विंडो खुलने की संभावना रहती है
    • आमतौर पर यह विंडो 5–7 दिनों तक खुली रहती है
    • यह प्रक्रिया उत्तर कुंजी जारी होने के तुरंत बाद शुरू होती है
  • May 7, 2026, 13:27 IST

    यूपी होम गार्ड आंसर की 2026 Live: उत्तर कुंजी पर उल्लिखित विवरण

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी में परीक्षा से संबंधित सभी प्रश्नों के सही उत्तरों का उल्लेख किया जाता है। इस उत्तर कुंजी के माध्यम से अभ्यर्थी अपने दिए गए उत्तरों का मिलान करके संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। उत्तर कुंजी में प्रश्न पत्र के सभी सेट (A, B, C, D) के अनुसार उत्तर दिए जाते हैं, जिससे किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे।
    यदि किसी अभ्यर्थी को किसी उत्तर पर आपत्ति होती है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है।

  • May 7, 2026, 13:03 IST

    UP Home Guard Answer Key Objection Window: कैसे दर्ज करें आपत्ति?

    UP Home Guard Answer Key 2026 सबसे पहले प्रोविजनल (अस्थायी) रूप में जारी की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में कोई गलती या गलत उत्तर लगता है, तो वह उस पर आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए उम्मीदवार को अपने दावे के समर्थन में सही और मान्य प्रमाण देना जरूरी होगा। सभी आपत्तियों की जांच के बाद विभाग अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

    • सबसे पहले उत्तर प्रदेश होम गार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • होमपेज पर “UP Home Guard Answer Key 2026” या “Objection Link” पर क्लिक करें।
    • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि दर्ज करें।
    • जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चुनें।
    • आधिकारिक उत्तर को ध्यान से जांचें।
    • अपनी आपत्ति के समर्थन में सही प्रमाण दें (जैसे मानक किताबें या आधिकारिक स्रोत)। बिना प्रमाण की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
    • यदि फीस लागू हो, तो उसका भुगतान ऑनलाइन (UPI / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग) करें।
    • अंत में आपत्ति सबमिट करें और कन्फर्मेशन स्लिप डाउनलोड/प्रिंट कर लें।
  • May 7, 2026, 12:24 IST

    UP Home Guard Answer key 2026 pdf download कैसे करें?

    UP Home Guard Answer Key 2026 PDF डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए इन आसान स्टेप्स फॉलो करें:

    • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट UPPRPB पर जाएं।

    • होमपेज पर “Latest Notice” सेक्शन पर क्लिक करें।

    • वहां “UP Home Guard Answer Key 2026 PDF ” लिंक पर क्लिक करें।

    • अब अपना Registration Number / Enrollment Number और Date of Birth दर्ज करें।

    • लॉगिन करते ही आपकी Answer Key और Response Sheet स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।

    • PDF डाउनलोड करें और अपने अंको की गणना करें।

  • May 7, 2026, 12:18 IST

    UP Home Guard Answer Key 2026 Live: होमगार्ड भर्ती परीक्षा उत्तर कुंजी हाइलाइट्स

    • भर्ती संस्था: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
    • पद का नाम: होम गार्ड (स्वयंसेवक)
    • कुल रिक्तियां: 41,424 पद
    • परीक्षा मोड: ऑफलाइन
    • परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी: 19,29,155
    • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
    • परीक्षा केंद्र: उत्तर प्रदेश के 74 जिलों में
  • May 7, 2026, 12:00 IST

    Sarkari Result home guard answer key 2026 Live: होमगार्ड के कितने पदों पर होगी भर्ती?

    इस भर्ती अभियान के तहत कुल 41,424 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बड़ी संख्या में निकली इन रिक्तियों के लिए राज्यभर के लाखों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

  • May 7, 2026, 11:56 IST

    UP होमगार्ड आंसर की 2026 का उपयोग करके अंकों की गणना कैसे करें?

    कुल अंक की गणना: परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए सही उत्तरों की कुल संख्या ही आपका अनुमानित स्कोर होगा।

    फॉर्मूला: कुल अंक = सही उत्तरों की संख्या × 1

    उदाहरण: यदि आपने 100 में से 85 प्रश्न सही किए हैं, तो आपका कुल स्कोर 85 अंक होगा।

  • May 7, 2026, 11:54 IST

    UP Home guard answer key kab aayegi?

    UP Home Guard Answer Key 2026 अभी जारी नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर कुंजी मई 2026 दूसरे सप्ताह में जारी की जा सकती है। हालांकि, अभी तक UPPBPB की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट सामने नही आया है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

  • May 7, 2026, 11:53 IST

    UP Home Guard Answer Key 2026 Live: मार्किंग स्कीम क्या है?

    उम्मीदवार यूपी होम गार्ड आंसर की 2026 की मदद से रिजल्ट जारी होने से पहले अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। स्कोर की गणना करते समय अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए मार्किंग स्कीम का पालन करना होगा:

    • सही उत्तर: +1 अंक
    • गलत उत्तर: 0 अंक
    • बिना प्रयास किए गए प्रश्न: 0 अंक
  • May 7, 2026, 11:04 IST

    UP Home Guard Answer Key 2026 LIVE: रिस्पॉन्स शीट PDF लिंक कहां मिलेगा?

    यूपी होम गार्ड आंसर की 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार जिसने परीक्षा दी थी, वे अपनी रिस्पॉन्स शीट PDF और उत्तर कुंजी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक कर सकेंगे। 

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

Trending

Latest Education News