HBSE 10th 12th Result 2026 Live: हरियाणा शिक्षा बोर्ड (HBSE) जल्द ही क्लास 10 और 12 का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। HBSE की ओर से 10वीं से पहले कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर अपना हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2026 देख सकेंगे। HBSE की 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गईं। इस साल हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में लगभग 5,66,411 स्टूडेंट्स शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की संभावित तिथि 12 से 15 मई के बीच है। सटीक तिथि और समय की पुष्टि बोर्ड अधिकारियों द्वारा की जाएगी। स्टूडेंट HBSE 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 को bseh.org.in पर देख सकेंगे। रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन लिंक एक्टिव किया जाएगा।
Haryana Board Result 2026: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?
आमतौर पर Board of School Education Haryana (HBSE) 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद नतीजे जारी कर देता है। पिछले साल कक्षा 12वीं का रिजल्ट 13 मई, 2025 तक जारी कर दिया गया था। जिसके बाद 10वीं के नतीजे 17 मई, 2025 को जारी किए गए थे।
इस साल भी बोर्ड परिणाम पिछले साल की अपेक्षा जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। जो छात्र - छात्राएं परीक्षाओं में शामिल हुए थे। उन्हें अपने रोल नंबर तैयार रखने की सलाह दी जाती है।
रिजल्ट से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को देखने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को भी देख सकते हैं:
|
हरियाणा बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 डेट और टाइम |
जल्द |
|
हरियाणा बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 डेट और टाइम |
जल्द (संभावित तिथि 12 से 15 मई) |
HBSE Result 2026 kab tak aayega: हरियाणा बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने के सिंपल स्टेप नीचे देखें:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, "HBSE 10 या 12 Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 नए पेज ओपन होने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल डालें।
स्टेप 4 रोल नंबर जैसी डिटेल्स डालते ही रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखेगा।
स्टेप 5 उसे ओपन करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation