jeemain.nta.nic.in Answer Key (आउट): सेशन 2 की फाइनल आंसर की जारी, आज ही आ सकता है रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना स्कोर

Last Updated: Apr 20, 2026, 14:23 IST

JEE Mains 2026 सेशन 2 की फाइनल आंसर-की jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर PDF को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, अप्रैल सेशन के रिजल्ट भी आज घोषित होने की पूरी उम्मीद की जा रही है।

JEE Main 2026 Session 2 Final Answer Key OUT
JEE Main 2026 Session 2 Final Answer Key OUT

JEE Main 2026 Session 2 Final Answer Key (OUT): नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन्स सेशन 2 की फाइनल आंसर-की PDF ऑफिशियल तौर पर जारी कर दी है। एग्जाम में शामिल हुए सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से फाइनल आंसर-की PDF को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अप्रैल सेशन के रिजल्ट आज 20 अप्रैल 2026 की शाम तक घोषित किए जा सकते हैं। 

जेईई मेन्स 2026 सेशन 2 की फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर 'फाइनल आंसर-की - सेशन 2 PDF' के  लिंक पर क्लिक करना होगा।  

सूत्रों और पिछले रुझानों के अनुसार, JEE Main अप्रैल सेशन का रिजल्ट आज, 20 अप्रैल 2026 की शाम या देर रात तक घोषित किया जा सकता है। छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।

JEE Main सेशन 2 फाइनल आंसर-की (OUT) - यहां क्लिक करें

JEE Main 2026: रिजल्ट और आंसर- की की मुख्य बातें

छात्र JEE Main सेशन 2 की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट से जुड़ी सभी जानकारी जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट  ताजा अपडेट 
फाइनल आंसर-की स्थिति जारी (Out)
रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट  20 अप्रैल, 2026 (आज)
एग्जाम में शामिल छात्र लगभग 11.23 लाख
ड्रॉप किए गए प्रश्न 2 प्रश्न (फिजिक्स सेक्शन)
ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in

JEE Main Result 2026: अपना रिजल्ट कैसे चेक करें?

जैसे ही JEE Main का रिजल्ट लिंक एक्टिव होगा, आप इन स्टेप्स को फॉलो करके अपने स्कोरकार्ड को देख सकते हैं। 

  1. ऑफिशियल पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर क्लिक करें।
  2. होमपेज पर 'JEE Main Session 2 Scorecard' या 'View Result' के लिंक पर जाएं।
  3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड फिल करें।
  4. सबमिट करें: सुरक्षा पिन (Security Pin) भरकर 'Submit' पर क्लिक करें।
  5. डाउनलोड: आपकी स्क्रीन पर आपकी AIR (All India Rank) और परसेंटाइल स्कोर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट ले लें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 20, 2026, 14:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News