Assam 12th Result 2026: असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब होगा जारी? इन स्टेप्स से करें चेक

Last Updated: Apr 20, 2026, 14:01 IST

असम बोर्ड की ओर से हायर सेकेंडरी यानी 12वीं रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑनलाइन माध्यम से ahsec.assam.gov.in पर रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।

Assam 12th Result 2026 OUT SOON
Assam 12th Result 2026 OUT SOON

असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) 12वीं के एग्जाम में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। नई अपडेट्स के अनुसार, AHSEC अप्रैल के आखिरी सप्ताह में Assam HS Result 2026 की घोषणा करने की पूरी तैयारी में है।


असम बोर्ड के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। साथ ही, रिजल्ट 30 अप्रैल 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव किया जा सकता हैं। इस साल साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लगभग 2.5 लाख से अधिक छात्रों ने एग्जाम दिए थे। 

जिन भी छात्रों ने बोर्ड एग्जाम में भाग लिया है वे रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर जाकर रिजल्ट की जांच कर सकेंगे। साथ ही, उसकी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर पाएंगे। रिजल्ट की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर फिल करना होगा।

AHSEC HS Result 2026: मुख्य डिटेल्स 

छात्र असम 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। यहां से जानें इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स की लिस्ट देखें। 

इवेंट  महत्वपूर्ण डिटेल्स 
बोर्ड का नाम असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC)
एग्जाम की अवधि 11 फरवरी से 16 मार्च, 2026
रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट्स  25 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026
रिजल्ट का टाइम सुबह 9:00 बजे (एक्सपेक्टेड)
ऑफिशियल पोर्टल ahsec.assam.gov.in 
ऑप्शनल वेबसाइट resultsassam.nic.in 

असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद, आप इन आसान स्टेप्स के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. AHSEC की ऑफिशियल वेबसाइट ahsec.assam.gov.in या resultsassam.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'HS Final Year Result 2026' वाले लिंक को चुनें।
  3. अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर ध्यानपूर्वक भरें।
  4. 'Submit' बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें या उसे PDF के रूप में डाउनलोड करें।

SMS और ऐप के जरिए भी देख सकेंगे स्कोर

यदि इंटरनेट की समस्या हो या वेबसाइट क्रैश हो जाए, तो आप इन माध्यमों का भी उपयोग कर सकते हैं:

  • SMS के जरिए: अपने फोन पर टाइप करें ASSAM12<space>Roll Number और इसे 56263 पर भेज दें।
  • UPOLOBDHA मोबाइल ऐप: छात्र गूगल प्ले स्टोर से 'Upolobdha' ऐप डाउनलोड करके भी अपना परिणाम तुरंत देख सकते हैं।
  • DigiLocker: बोर्ड द्वारा मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर भी अपलोड किए जाएंगे।

यहां भी पढ़े: CBSE Class 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कब आएगा? cbse.gov.in, DigiLocker और UMANG ऐप से पाएं नई अपडेट्स

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 20, 2026, 14:01 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News