UP Board Result 2026 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 2026 जारी करने जा रहा है। इस साल यूपी बोर्ड में लगभग 55 लाख से अधिक छात्र - छात्राएं शामिल हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही, छात्र डिजिलॉकर results.digilocker.gov.in और उमंग ऐप के माध्यम से भी डिजिटल मार्कशीट को डाउनलोड कर सकेंगे।
पिछले साल यूपी बोर्ड का हाई स्कूल और इंटर का रिजल्ट अप्रैल, 2025 में जारी किया गया था। जिसमें कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 90.11% और 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.5% दर्ज किया गया था।
UP Board Result 2026 kab aayega: हाइलाइट्स
इस साल यूपी बोर्ड 10वीं के एग्जाम 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित किए गए थे। जबकि 12वीं के एग्जाम 18 फरवरी से 24 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं। रिजल्ट से जुड़े अन्य डिटेल नीचे टेबल में देखें:
|
बोर्ड का नाम |
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) |
|
कक्षा |
हाई स्कूल (10वीं), इंटर (12वीं) |
|
शैक्षणिक सत्र |
2025-26 |
|
एग्जाम डेट |
18 फरवरी से 12 मार्च 2026 |
|
कुल छात्र |
लगभग 55 लाख से अधिक |
|
रिजल्ट जारी होने की डेट |
25 अप्रैल 2026 |
|
रिजल्ट का समय |
12.30 बजे (संभावित) |
|
ऑफिशियल वेबसाइट |
upmsp.edu.in, upresults.nic.in |
UP Board Result kaise check kare: यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के स्टेप
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं
स्टेप 2 होम पेज पर, 'UP Board Class 10th या Class 12th Result 2026’ पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।
स्टेप 4 कैप्चा कोड सबमिट करें।
स्टेप 5 आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करना ना भूलें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation