HP TET TGT Exam 2026: एचपी टीईटी टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल परीक्षा का विश्लेषण, जानें कैसा रहा पेपर

Last Updated: Jun 13, 2026, 12:59 IST

HP TET TGT Exam 2026: एचपी टीईटी टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल की परीक्षा आज यानी दिनांक 13 जून 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। हिमाचल प्रदेश बोर्ड  द्वारा परीक्षाएं 07 जून से 21 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी, इसमें अलग-अलग विषय शामिल होंगे। हम आपको नीचे लेख में आर्ट्स और मेडिकल की परीक्षा के विश्लेषण के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

HP TET TGT Exam 2026
HP TET TGT Exam 2026

HP TET TGT Exam 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) आज यानी दिनांक 13 जून 2026 को राज्यभर के निर्धारित केंद्रों पर एचपी टीचर पात्रता परीक्षा (TET) टीचर ग्रेजुएट टीचर (TGT) की पहली शिफ्ट (आर्ट्स) शिफ्ट का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी टाइमिंग सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक की है। इसमें बाल मनोविज्ञान व विकास,  सामान्य जागरूकता (हिमाचल प्रदेश), अंग्रेजी साहित्य व व्याकरण और सामाजिक अध्ययन आदि विषय से प्रश्न पूछे जा जाएंगे। वहीं, दूसरी शिफ्ट (मेडिकल) दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें बाल मनोविज्ञान व शिक्षाशास्त्र, सामान्य जागरूकता (हिमाचल प्रदेश), वनस्पति विज्ञान व जंतु विज्ञान और रसायन विज्ञान आदि विषय से प्रश्न होंगे। 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड  द्वारा परीक्षाएं 07 जून से 21 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी, इसमें अलग-अलग विषय शामिल होंगे। एचपी टीईटी टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से परीक्षा के विश्लेषण और इसके कठिन लेवल के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

HP TET TGT Exam Pattern 2026

एचपी टीईटी टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल की परीक्षा के पैटर्न के बारे में बात करेंं, तो यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट पर आधारित होती है। आर्ट्स  की परीक्षा में बाल मनोविज्ञान व विकास से 30 प्रश्न, सामान्य जागरूकता (हिमाचल प्रदेश) से 30 प्रश्न, अंग्रेजी साहित्य व  व्याकरण से 30 प्रश्न और सामाजिक अध्ययन से कल 60 प्रश्न आते हैं। मेडिकल की परीक्षा में बाल मनोविज्ञान व शिक्षाशास्त्र  से 30 प्रश्न, सामान्य जागरूकता (हिमाचल प्रदेश) से 30 प्रश्न, वनस्पति विज्ञान व जंतु विज्ञान से 60 प्रश्न और रसायन विज्ञान से कुल 60 प्रश्न आते हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट की है। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। इसके अलावा एक प्रश्न 1 अंक का होता है। 

HP TET TGT Exam 2026 Time and Shift

एचपी टीईटी स्पेशल एजुकेटर परीक्षा के चयन में कुल दो चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजित किया जाता है। दूसरे चरण में टीईटी प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह एक पात्रता परीक्षा है। इस परीक्षा में शाामिल होने वाले उम्मीदवार टाइम और शिफ्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नीचे टेबल देख सकते हैं। 

शिफ्ट

पेपर 

परीक्षा का समय

गेट बंद होने का समय 

सुबह 

पेपर 1 (आर्ट्स): मनोविज्ञान व विकास,  सामान्य जागरूकता (हिमाचल प्रदेश), अंग्रेजी साहित्य व व्याकरण और सामाजिक अध्ययन  

सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक

सुबह 09:30 बजे

दोपहर 

पेपर 2: बाल मनोविज्ञान व शिक्षाशास्त्र, सामान्य जागरूकता (हिमाचल प्रदेश), वनस्पति विज्ञान व जंतु विज्ञान और रसायन विज्ञान

दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक

दोपहर 01:30 बजे

HP TET Special Educator Exam 2026 शिफ्ट-1  डिफिकल्ट लेवल 

एचपी टीईटी टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा की पहली शिफ्ट का पेपर-1 मनोविज्ञान व विकास,  सामान्य जागरूकता (हिमाचल प्रदेश), अंग्रेजी साहित्य व व्याकरण और सामाजिक अध्ययन  सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। शुरुआती रिएक्शन से पता चलता है कि पेपर 1 का ओवरऑल लेवल मध्यम रहा। पेपर-1 का विषय-वार विश्लेषण यहां प्रदान किया गया है।

विषय 

कठिनाई स्तर 

मनोविज्ञान व शिक्षाशास्त्र

मध्यम 

सामान्य जागरूकता (हिमाचल प्रदेश)

मध्यम से कठिन 

अंग्रेजी साहित्य व व्याकरण

आसान से मध्यम

सामाजिक अध्ययन 

मध्यम से कठिन 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 13, 2026, 12:59 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News