Rajasthan Pre DElEd Counselling 2026: राजस्थान प्री-डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू, 25,970 सीटों के लिए 16 जून तक करें रजिस्ट्रेशन
Rajasthan BSTC Pre DElEd Counselling 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 13 जून से शुरू हो गई हैं। छात्र VMOU की ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन फीस के साथ 16 जून तक जल्द रजिस्टर करें। साथ ही, यहां से पूरी प्रक्रिया के बारे में जानें।
Rajasthan BSTC Pre DElEd Counselling 2026: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा राजस्थान प्री-डीएलएड (BSTC) 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया ऑफिशियल तौर पर शुरू हो चुकी है। राजस्थान प्री-डीएलएड (BSTC) एग्जाम का रिजल्ट 10 जून 2026 को घोषित किया जा चुका है। अब एंट्रेस एग्जाम में पास हुए छात्र राज्य के अलग-अलग टीचर एजुकेशन इंस्टीट्यूट की कुल 25,970 सीटों पर एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा, जिसके लिए छात्रों को ₹3,000 रजिस्ट्रेशन फीस का जमा करनी होगा। साथ ही, कॉलेज चुनने के लिए प्रक्रिया 11 जून से 16 जून 2026 तक जारी रहेगी। इस प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर विजिट करना होगा।
Rajasthan Pre DElEd 2026: काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल
छात्रों की सुविधा के लिए राउंड 1 से लेकर क्लास शुरू होने तक का पूरा डेट-वाइज शेड्यूल नीचे दी गई टेबल में दिया गया है। छात्र डिटेल्स में इससे जुड़ी जानकारी लेने के लिए टेबल को देखें। इस टेबल में करेक्शन विंडो, काउंसलिंग फीस के साथ-साथ सभी राउंड्स की जानकारी दी गई है।
| काउंसलिंग स्टेप्स/ इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स |
| काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग | 11 जून से 16 जून 2026 |
| रजिस्ट्रेशन फॉर्म में ऑनलाइन (करेक्शन विंडो) | 11 जून से 16 जून 2026 |
| करेक्शन विंडो की फीस | फीस: ₹200 |
| काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस | ₹3,000 |
| राउंड 1 सीट अलॉटमेंट लिस्ट | 20 जून 2026 |
| राउंड 1 सीट अलॉटमेंट की फीस भुगतान डेट | 20 जून से 27 जून 2026 |
| राउंड 1 सीट अलॉटमेंट की फीस | ₹13,555 फीस |
| अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग व डीवी | 20 जून से 29 जून 2026 |
| नियमित सेशन स्टार्ट | 1 जुलाई 2026 |
| अपवर्ड मूवमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन | 3 जुलाई से 4 जुलाई 2026 |
Rajasthan BSTC Pre DElEd Counselling 2026 डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
Pre-DElEd Counselling Ke Liye Registration Kaise kare?
छात्र प्री-डीएलएड काउंसलिंग का हिस्सा बनने के लिए यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
1. प्री-डीएलएड की ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर विजिट करें।
2. होमपेज पर दिए गए ‘Counselling Registration’ के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके साइन-इन करें।
4. फिर, ई-मित्र, नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई (UPI) के माध्यम से ₹3,000 की काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस को जमा करें।
5. फीस जमा होने के बाद, पोर्टल पर उपलब्ध राजस्थान के DElEd कॉलेजों की लिस्ट में से अपनी पसंद के अनुसार ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों का ऑप्शन चुनें।
6. ऑप्शन फिल करके, उन्हें लॉक कर दें।
7. फाइनल सबमिशन के बाद कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकाल लें।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स:
छात्रों को कॉलेज अलॉट होने के बाद वह डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के प्रोसेस का हिस्सा बनेगें। छात्रों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए नीचे दिए गए इन डॉक्यूमेंटस को तैयार रखना होगा।
1. 10वीं व 12वीं की मार्कशीट
2. प्री-डीएलएड 2026 का स्कोरकार्ड और एडमिट कार्ड
3. कास्ट सर्टिफिकेट
4. मूल निवास प्रमाण पत्र
5. आधार कार्ड
छात्रों के लिए इंपोर्टेंट जानकारी
छात्रों को रजिस्ट्रेशन करते हुए प्रोसेस की पूरी जानकारी नहीं होती है। इसलिए आप घबराएं नहीं, यहां से जानें की कॉलेज अलॉट न होने पर भी आपकी रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड होगी या नहीं। साथ ही, जानें की अपवर्ड मूवमेंट किसे कहते हैं।
1. कॉलेज अलॉट नहीं होने पर रिफंड मिलेगा या नहीं?
यदि काउंसलिंग प्रक्रिया के सभी राउंड समाप्त होने के बाद भी किसी छात्र को कोई सीट अलॉट नहीं होती है, तो विभाग द्वारा काउंसलिंग खत्म होने के बाद छात्रों द्वारा दी गई रजिस्ट्रेशन फीस ₹3,000 में से ₹2,900 सीधे बैंक अकाउंट में रिफंड कर दिए जाते हैं।
2. अपवर्ड मूवमेंट (Upward Movement) क्या होता है?
यदि पहली लिस्ट 20 जून में आपको कोई कॉलेज अलॉट होता है, लेकिन वह आपकी पहली पसंद नहीं है, तो आप 3 से 4 जुलाई के बीच 'अपवर्ड मूवमेंट' के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। इसके जरिए मेरिट के आधार पर आपको ऊपर की पसंद का कॉलेज मिल सकता है।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.