CG PPT Round 1 Merit List 2026: छत्तीसगढ़ प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट की पहली मेरिट लिस्ट जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक
CG PPT Round 1 Merit List 2026: छत्तीसगढ़ तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE) ने छत्तीसगढ़ प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट (CG PPT) 2026 एडमिशन के लिए राउंड 1 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। आप नीचे लेख में दिए गए लिंक के माध्यम से मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
CG PPT Round 1 Merit List 2026: छत्तीसगढ़ तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE) ने छत्तीसगढ़ प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट (CG PPT) 2026 एडमिशन के लिए राउंड 1 की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार डीटीई की ऑफिशियल वेबसाइट cgdte.admissions.nic.in पर जाकर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। आधिकारिक डाटा के अनुसार, डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग और डिप्लोमा इन आर्किटेक्चर प्रोगाम में एडमिशन के लिए राज्य की मेरिट लिस्ट में कुल 3,913 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। मेरिट लिस्ट में एप्लीकेशन आईडी, डेट ऑफ बर्थ, पात्रता परीक्षा सूचना, सीजी पीपीटी स्कोर, डोमिसाइल स्टेट्स, मेरिट सिंबल और राज्य की रैंक सहित अन्य जानकारी निहित है।
CG PPT Round 1 Merit List 2026 डाउनलोड लिंक
सीजी पीपीटी 2026 राउंड 1 मेरिट लिस्ट उम्मीदवार की पात्रता, प्रवेश परीक्षा स्कोर, डोमिसाइल स्टेट्स और अन्य एडमिशव मापदंड को देखते हुए तैयार की गई है। सीजी पीपीटी 2026 राउंड 1 मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दी गई टेबल के जरिए भी लिंक पर क्लिक करके भी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
| सीजी पीपीटी 2026 राउंड 1 मेरिट लिस्ट डाउनलोड लिंक |
CG PPT Round 1 Merit List 2026 - हाइलाइट्स
सीजी पीपीटी 2026 राउंड 1 मेरिट लिस्ट के अनुसार, पहला स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ने प्रवेश परीक्षा में 130 अंक प्राप्त किए। 112 व 107 अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों ने लिस्ट में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, राज्य की मेरिट लिस्ट में टॉप 10 स्थान 97 से 130 अंकों के बीच स्कोर करने वाले उम्मीदवारों ने प्राप्त किए। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| निदेशालय का नाम | छत्तीसगढ़ तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE) |
| टेस्ट का नाम | छत्तीसगढ़ प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट (CG PPT) 2026 |
| मेरिट लिस्ट | सीजी पीपीटी 2026 राउंड 1 |
| प्रोग्राम का नाम | डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग और डिप्लोमा इन आर्किटेक्चर प्रोगाम |
| ऑफिशियल वेबसाइट | cgdte.admissions.nic.in |
CG PPT Round 1 Merit List 2026 डाउनलोड कैसे करें?
सीजी पीपीटी 2026 राउंड 1 मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले डीटीई की ऑफिशियल वेबसाइट cgdte.admissions.nic.in विजिट करें।
-
PPT Admission 2026 पर जाएं।
-
CG PPT Round 1 Merit List 2026 पर क्लिक करें।
-
मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर लें।
-
Ctrl+F का इस्तेमाल करके अपना नाम दर्ज करें।
-
मेरिट लिस्ट की एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.