RRB NTPC UG CBT Exam 2026 LIVE: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आज यानी दिनांक 13 जून 2026 से आरआरबी एनटीपीसी यूजी फेज 2 की सीबीटी 1 की परीक्षा का आयोजन कर रहा है, जो कि 20 जून 2026 तक होंगी। 13 जून 2026 को परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। पहली शिफ्ट सुबह 09.00 बजे से 10.30 बजे, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.45 बजे से 02.15 बजे और तीसरी शिफ्ट शाम 04.30 बजे से 06.00 बजे तक होगी। इसमें सामान्य जागरूकता (40 प्रश्न - 40 अंक), गणित ( 30 प्रश्न - 30 अंक) और सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (30 प्रश्न - 30 अंक) आदि विषयसे प्रश्न होंगे। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क सहित अन्य पदों को भरा जाना है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एग्जाम सेस जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए हमारा यह ब्लॉग पढ़ सकते हैं।
RRB NTPC UG CBT Exam 2026 - हाइलाइट्स
आरआरबी एनटीपीसी यूजी फेज 2 की सीबीटी 1 की परीक्षा के माध्यम से कुल 3058 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के चयन में सीबीटी 1, सीबीटी 2, टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेजों का सत्यापन शामिल है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
|
विवरण |
जानकारी |
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम |
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) |
|
विभाग का नाम |
एनटीपीसी |
|
पद का नाम |
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क सहित अन्य पद |
|
रिक्त पदों की संख्या |
3058 |
|
परीक्षा का नाम |
आरआरबी एनटीपीसी यूजी फेज 2 की सीबीटी 1 परीक्षा 2026 |
|
परीक्षा की तिथि |
13 जून, 14 जून और 16 जून से 20 जून 2026 के बीच आयोजित |
|
चयन के चरण |
सीबीटी 1, सीबीटी 2, टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेजों का सत्यापन |
|
ऑफिशियल वेबसाइट |
www.rrbcdg.gov.in |

Comments
All Comments (0)
Join the conversation