DRDO CEPTAM 11 Admit Card 2026: डीआरडीओ सेप्टम 11 एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Jun 13, 2026, 11:44 IST

DRDO CEPTAM 11 Admit Card 2026: डीआरडीओ ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर टियर 2 सेप्टम 11 की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा दिनांक 15 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

DRDO CEPTAM 11 Admit Card 2026
DRDO CEPTAM 11 Admit Card 2026

DRDO CEPTAM 11 Admit Card 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर सेप्टम 11 टियर 2 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा दिनांक 15 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। डीआरडीओ सेप्टम 11 टियर 1 की परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। टियर 2 लिखित परीक्षा के माध्यम से 764 सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी व टेक्नीशियन ए पदों को भरा जाना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

DRDO CEPTAM 11 Admit Card 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

डीआरडीओ सेप्टम 11 टियर 2 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं। इसके बिना परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है। 

डीआरडीओ सेप्टम 11 टियर 2 परीक्षा 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

DRDO CEPTAM 11 Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

डीआरडीओ में निहित पदों के चयन में कुल चार चरण शामिल है। पहले चरण में टियर 1 की परीक्षा आयोजित की गई थी। दूसरे चरण में दिनांक 15 जून 2026 को टियर 2 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। तीसरे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। चौथे व अंतिम चरण में मेडिकल लिया जाएगा। सलेक्शन चारों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती परीक्षा का नाम 

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)

परीक्षा का नाम 

डीआरडीओ सेप्टम 11 

रिक्त पदों की संख्या 

764

एडमिट जारी होने की तिथि 

12 जून 2026 

डीआरडीओ सेप्टम 11 टियर 2 परीक्षा की तिथि 

15 जून 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

drdo.gov.in

डीआरडीओ सेप्टम में सैलरी 7वें वेतन आयोग के आधार पर दी जाती है। इसमें शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹28,000 से ₹56,000 प्रति महीना दी जाती है। इसके साथ ही महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता, मेडिकल सुविधाएं और बच्चों की शिक्षा के लिए भत्ता दिया जाता है। 

DRDO CEPTAM 11 Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

डीआरडीओ सेप्टम 11 टियर 2 की परीक्षा केे एडमिट कार्ड में निहित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। मसलन परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस किसी भी प्रकार की स्मार्ट घड़ी, सोने या किसी अन्य धातु की चेन, किसी भी प्रकार की किताब, गाइड और स्टेशनरी का सामान का सामान न लेकर जाएं। आप नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए डीआरडीओ सेप्टम 11 टियर 2 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट  uppsc.up.nic.in पर जाएं। 

  • DRDO CEPTAM 11 Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी चेक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

DRDO CEPTAM 11 Admit Card 2026 में क्या-क्या जानकारी निहित होती है? 

डीआरडीओ सेप्टम 11 टियर 2 की परीक्षा केे एडमिट कार्ड में आप निम्निलिखित जानकारी चेक कर सकते हैं। 

  • उम्मीदवार का नाम 

  • रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर 

  • फोटोग्राफ और सिग्नेचर 

  • परीक्षा का नाम 

  • परीक्षा की तिथि और रिपोर्टिंग टाइम 

  • परीक्षा केंद्र का नाम व पता 

  • परीक्षा की अवधि 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 13, 2026, 11:44 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News