UP GNM Admit Card 2026 OUT: यूपी जीएनएम एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, 16 जून को होगा एग्जाम, Direct Link Here

Last Updated: Jun 13, 2026, 13:56 IST

UPGET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश में जीएनएम (GNM) एग्जाम के लिए आज 13 जून 2026 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए  ऑफिशियल वेबसाइट abvmucet26.co.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें। साथ ही, यहां से डायरेक्ट लिंक पाएं। 

UP GNM Admit Card 2026 OUT: यूपी जीएनएम एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, 16 जून को होगा एग्जाम, Direct Link Here
UP GNM Admit Card 2026 OUT: यूपी जीएनएम एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, 16 जून को होगा एग्जाम, Direct Link Here

UP GNM Entrance Test (UPGET) Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश में जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) कोर्स में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए लेटेस्ट अपडेट। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU), लखनऊ द्वारा आयोजित किए जाने वाले यूपी जीएनएम एंट्रेंस टेस्ट (UPGET 2026) का एडमिट कार्ड आज, 13 जून 2026 को ऑफिशियल तौर पर वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

जिन भी छात्रों ने इस 3 साल GNM कोर्स सेशन 2026-27 में एडमिशन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट abvmuup.edu.inया abvmucet26.co.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने एडमिट कार्ड को डाउलोड कर सकते हैं। 

UP GNM Entrance Test (UPGET) 2026: एग्जाम का शेड्यूल 

उत्तर प्रदेश में जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्र एग्जाम से जुड़ी सभी अपडेट्स जैसे डेट, टाइम और लॉगिन क्रेडेंशियल के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।  

इवेंट 

इंपोर्टेंट डिटेल्स 

एग्जाम का नाम

उत्तर प्रदेश जीएनएम एंट्रेंस टेस्ट (UPGET) - 2026

आयोजक संस्था

अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU), लखनऊ

कोर्स का नाम

जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) - 3 साल 

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

13 जून 2026 (आज जारी)

एग्जाम डेट 

16 जून 2026 (मंगलवार)

एग्जाम टाइम 

सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक (कुल 140 मिनट)

लॉगिन क्रेडेंशियल

रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड

ऑफिशियल वेबसाइट

abvmuup.edu.in / abvmucet26.co.in

UP GNM Entrance Test (UPGET) Admit Card 2026 का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

UP GNM Entrance Test (UPGET) 2026 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र UPGET 2026 के एग्जाम देने के लिए पहले आज जारी हुए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। इस 3 साल के कोर्स के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. ABVMU की ऑफिशियल वेबसाइट abvmuup.edu.in या abvmucet26.co.in पर विजिट करें।

2. होमपेज पर ‘UPGET Entrance Exam 2026 Admit Card’ के लिंक पर क्लिक करें। 

3. अब 'Candidate Login' पोर्टल में रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड फिल करें।

4. सभी डिटेल्स फिल करने के बाद 'Login/Submit' बटन पर क्लिक करें।

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

6. फिर, इसमें दिए गए एग्जाम सेंटर के नाम और एड्रेस को ध्यान से चेक करें। 

7. एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें।

UPGET 2026 के एडमिट कार्ड पर चेक करें Details 

सभी छात्र UPGET 2026 के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद नीचे दी गई इन निम्नलिखित डिटेल्स को चेक करें। 

1. अपना नाम

2. रोल नंबर

3. फोटो

4. सिग्नेचर

5. एग्जाम सेंटर का एड्रेस 

UP GNM Entrance Test 2026 के लिए एग्जाम सेंटर पर कब पहुंचें?

UP GNM Entrance Test UPGET 2026 का एग्जाम सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा। छात्रों को रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार कम से कम 1 से 2 घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना चाहिए ताकि बायोमेट्रिक और अन्य सुरक्षा जांच समय पर पूरी हो सके।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 13, 2026, 13:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News