HTET City Slip 2026 Link, OUT: हरियाणा एचटेट सिटी स्लिप htet.eapplynow.com पर जारी, यहां से करें चेक

Last Updated: Jun 25, 2026, 17:00 IST

HTET City Slip 2026 OUT: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 की सिटी इंटिमेशन स्लिप आज 15 जून को शाम 4 बजे जारी कर दी गई है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे बिना समय गवाएं आधिकारिक पोर्टल पर जाकर सिटी स्लिप चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। एचटीईटी परीक्षा 4 और 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

HTET City Slip 2026 Link OUT
HTET City Slip 2026 Link OUT

HTET City Slip 2026 OUT: बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) 2025 में शामिल होने वाले कैंडिडेट के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आज 25 जून को शाम 4 बजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट जारी कर दी है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब परीक्षा शहर का नाम सहित अन्य डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने कहा कि एग्जाम 4 और 5 जुलाई, 2026 को राज्य के 383 एग्जामिनेशन सेंटर्स पर होगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 2,33,294 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड का इंतज़ार करेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे।

यहां क्लिक करें- HTET City Slip 2026 Link (Active)

एचटेट सिटी स्लिप 2026-हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दिए टेबल में एचटेट एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम

हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET)

परीक्षा बोर्ड का नाम

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, हरियाणा (BSEH)

परीक्षा स्तर

राज्य स्तर

आधिकारिक वेबसाइट

bseh.org.in या htet.eapplynow.com

एचटेट परीक्षा तिथि

4 और 5 जुलाई 2026

Haryana HTET City Intimation Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से हरियाणा एचटीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट- htet.eapplynow.com पर जाएं। 

  • फिर वेबसाइट के होम पेज पर Download Exam City Intimation Slip पर क्लिक करें। 

  • अब आपके सामने एक लॉगिन पेज ओपन होगा, जहां Level Name, Registration No और Date of Birth दर्ज करें। 

  • आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर खुल जाएगी। 

  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा जिले का नाम सहित अन्य जानकारी चेक करें।

HTET Exam Schedule 2026: परीक्षा शिफ्ट और समय 

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में पोस्ट वाइज एचटेट एग्जाम शिफ्ट और समय देख सकते हैं। 

लेवल

पोस्ट का नाम

परीक्षा तिथि

शिफ्ट

समय

लेवल 3

PGT

4 जुलाई 2026 (शनिवार)

शाम

3:00 PM – 5:30 PM

लेवल 2

TGT

5 जुलाई 2026 (रविवार)

सुबह

10:00 AM – 12:30 PM

लेवल 1

PRT

5 जुलाई 2026 (रविवार)

शाम

3:00 PM – 5:30 PM

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 25, 2026, 16:34 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News