Bihar DELED Dummy Admit Card 2026: बिहार DELED परीक्षा 2026 के लिए डमी एडमिट कार्ड बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) की ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com पर जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे 28 जनवरी, 2026 को डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण, यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। बीएसईबी का उद्देश्य डमी एडमिट कार्ड के जरिए उम्मीदवारों की डिटेल वेरीफाई करना है ताकि फाइनल एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि ना हो।
बिहार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन प्राथमिक (DELED) और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षक प्रशिक्षण के लिए दो वर्षीय पाठ्यक्रम है। एडमिट कार्ड में यदि किसी उम्मीदवार को कोई गलती मिलती है तो वे 2 फरवरी, 2026 तक उसमें सुधार कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आगे लेख में दिए विवरण देखें।
Bihar DELED Dummy Admit Card 2026: एडमिट कार्ड
बिहार DELED परीक्षा 2026 के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड 28 जनवरी से डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण, यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Bihar DELED Dummy Admit Card 2026: महत्वपूर्ण विवरण
बिहार DELED परीक्षा 2026 के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे नीचे टेबल में दिए एडमिट कार्ड से जुड़े महत्वपूर्ण विवरणों को देख सकते हैं।
| बोर्ड का नाम | बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) |
| परीक्षा का नाम | बिहार DELED परीक्षा 2026 |
| डमी एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 28 जनवरी, 2026 |
| प्रवेश पत्र में सुधार की तिथि | 28 जनवरी से 2 फरवरी, 2026 |
| सुधार शुल्क | 200 रुपये |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bsebdeled.com |
Bihar DELED Dummy Admit Card 2026: एडमिट कार्ड लिंक
एडमिट कार्ड पर गलत जानकारी से परीक्षा के नतीजों या एडमिशन पर असर पड़ सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को यदि कोई त्रुटि मिलती है, तो वे तय समय सीमा के भीतर सुधार कर सकते हैं। एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होते ही उम्मीदवारों को को यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा।
| बिहार DELED एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक | यहां क्लिक करें (जल्द) |
Bihar DELED Dummy Admit Card 2026: ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार DELED परीक्षा 2026 के लिए डमी एडमिट कार्ड बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) की ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर स्वयं से नीचे दिए स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर, Bihar DELED Dummy Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन विवरण, यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर Bihar DELED Dummy Admit Card 2026 दिखाई देगा।
-
डाउनलोड करें और सभी महत्वपूर्ण डिटेल ध्यान से चेक करें।
Bihar DELED Dummy Admit Card 2026: एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरण
बिहार DELED एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरणों की जांच अवश्यक करनी चाहिए:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- माता - पिता का नाम
- जन्मतिथि
- एग्जाम सेंटर कोड
- एग्जाम सेंटर का पता
- परीक्षा तिथि और समय
- जरूरी परीक्षा निर्देश आदि।
Check: Rajasthan LDC Vacancy 2026
Comments
All Comments (0)
Join the conversation