ICAI CA May Registration 2026: फाउंडेशन, इंटर और फाइनल एग्जाम का रजिस्ट्रेशन जारी, icai.nic.in पर जल्द करें अप्लाई

Akshara Verma
Last Updated: Mar 3, 2026, 13:04 IST

फाउंडेशन, इंटर और फाइनल एग्जाम की रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्र ICAI ई-सेवाओं की वेबसाइट पर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें। साथ ही, योग्य छात्र जो एग्जाम के लिए रजिस्टर करना चाहते हैं, वे लास्ट डेट से पहले अपने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा कर लें। 

ICAI CA May Registration 2026 Started on 03 March 2026
ICAI CA May Registration 2026 Started on 03 March 2026

CA May Registration 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA मई 2026 एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज, 3 मार्च 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू कर दी है। फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल लेवल के छात्र अब आधिकारिक पोर्टल icai.nic.in पर जाकर अपना-अपना फॉर्म फिल कर सकते हैं।

छात्र ICAI के ई-सेवा पोर्टल पर CA मई 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। पहले से रजिस्टर्ड छात्रों को अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करना होगा। साथ ही, जो पहली बार रजिस्ट्रेशन कर रहा है उसे अपनी लॉगिन आईडी बनानी होगी।

CA मई 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 16 मार्च, 2026 और 19 मार्च, 2026 है। साथ ही, फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 20 से 22 मार्च, 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

CA May Registration 2026: एग्जाम सेंटर का चयन 

ICAI ने मई में होने वाले एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु एग्जाम सेंटर के चयन की प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए गए हैं। छात्र इससे जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर मौजूद जारी नोटिस को देख सकते हैं। 

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, "12 दिसंबर, 2025 को जारी पूर्व घोषणा संख्या 13-CA (परीक्षा)/मई/2026 के क्रम में, मई 2026 में आयोजित होने वाली अंतिम/मध्यवर्ती/फाउंडेशन एग्जाम के संबंध में, यह सूचित किया जाता है कि पिछले एग्जाम विपरीत, जहां छात्रों को केवल एक क्षेत्र या शहर का चयन करना होता था, मई 2026 की CA एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पत्र में अब छात्रों को सीधे क्षेत्र/शहर में पसंदीदा एग्जाम सेंटर चुनने का ऑप्शन दिया जाएगा।"

ICAI CA May Registration: CA मई रजिस्ट्रेशन से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स 

छात्र ICAI CA मई रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए रजिस्टर करने से पहले नीचे दी गई टेबल को ध्यान से देखें। साथ ही, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में देरी होने से छात्रों को लेट फीस भी जमा करानी होगी। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डेट 
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट  03 मार्च 2026
बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट  16 मार्च 2026
लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट  19 मार्च 2026
करेक्शन विंडो  20 मार्च - 22 मार्च 2026

ICAI CA May Registration 2026 Fee Structure: एग्जाम फीस की डिटेल्स 

छात्र CA मई 2026 सेशन के रजिस्ट्रेशन की एग्जाम फीस जानने के लिए नीचे दी गई टेबल से जान सकते हैं। 

कोर्स लेवल  एग्जाम फीस 
CA फाउंडेशन ₹ 1,500
CA इंटरमीडिएट (एक ग्रुप) ₹ 1,500
CA इंटरमीडिएट (दोनों ग्रुप) ₹ 2,700
CA फाइनल (एक ग्रुप) ₹ 1,800
CA फाइनल (दोनों ग्रुप) ₹ 3,300

साथ ही, यदि छात्र 16 मार्च 2026 के बाद फॉर्म भरते हैं, तो उन्हें ₹600 का अतिरिक्त लेट फीस जमा करानी होगी। 

ICAI CA मई 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

छात्र ICAI CA मई 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए हमारे द्वारा दिए गए आसाम स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. ICAI ई-सेवाओं की वेबसाइट पर लॉग इन करें 
  2. छात्र अपनी आईडी और पासवर्ड फिल करें। 
  3. साइन इन पर क्लिक करें। 
  4. अपने सिलेब्स के एग्जाम प्रपत्र पर जाएं। 
  5. इसमें प्रासंगिक डिटेल्स भरें। 
  6. फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करें। 
  7. फिर, फीस का भुगतान करें और प्रक्रिया पूरी करें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 3, 2026, 13:04 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News