NBEMS DNB 2025 OPJR: DNB 2025 सेशन के लिए OPJR जॉइनिंग अब अनिवार्य, जानें पूरी डिटेल्स

Akshara Verma
Last Updated: Mar 3, 2026, 14:08 IST

NBEMS DNB 2025: NBEMS ने 2025 सेशन के DNB और डिप्लोमा छात्रों के लिए OPJR पोर्टल पर जॉइनिंग और सेल्फ-अप्रेजल अनिवार्य किया है। छात्रों के लिए ये पोर्टल 9 मार्च से खुलेगा। साथ ही, छात्रों को 9 अप्रैल तक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

NBEMS makes OPJR joining mandatory for DNB
NBEMS makes OPJR joining mandatory for DNB

NBEMS DNB 2025 OPJR: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने हाल ही में DNB (Diplomate of National Board) 2025 सेशन के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। इस नए आदेश के अनुसार, अब चुनें गए सभी छात्रों के लिए OPJR (One Point Joint Registration) जॉइनिंग प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है।

NBEMS के अनुसार, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के माध्यम से एलोटिड सीट पर जॉइन करने वाले तथा राज्य सरकार, रेलवे, पीएसयू या ईएसआईसी के इन-सर्विस कोटा के तहत एडमिशन लेने वाले सभी छात्रों को OPJR पोर्टल पर अपनी जॉइनिंग स्थिति अपडेट करनी होगी। 

OPJR Joining Mandatory: OPJR क्या है?

OPJR एक केंद्रीकृत प्रणाली है, जिसका उद्देश्य एडमिशन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और सीटों की बर्बादी को रोकना है।

  • अनिवार्यता: यदि कोई छात्र निर्धारित समय के भीतर OPJR के माध्यम से जॉइनिंग रिपोर्ट नहीं करता है, तो उसका एडमिशन रद्द माना जाएगा।
  • सीट ब्लॉक रोकना: यह नियम सुनिश्चित करता है कि एक छात्र एक समय में एक ही सीट पर काबिज रहे, जिससे अन्य प्रतीक्षा सूची वाले छात्रों को मौका मिल सके।

इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स 

छात्र NBEMS के DNB 2025 सेशन के लिए OPJR जॉइनिंग से जुड़ी सभी डिटेल्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट इंपोर्टेंट डिटेल्स 
संस्थान का नाम  नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBEMS)
शैक्षणिक सत्र 2025 (DNB/DrNB)
अनिवार्य प्रक्रिया अनिवार्य प्रक्रिया
लास्ट डेट  काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार (नोटिस देखें)
ऑफिशइयल वेबसाइट  natboard.edu.in

छात्रों के लिए इंपोर्टेंट निर्देश

NBEMS के नोटिस के अनुसार, छात्रों को इन निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा। 

  • जॉइनिंग रिपोर्ट: संस्थान में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करने के बाद, संस्थान को पोर्टल पर आपकी जॉइनिंग अपडेट करनी होगी।
  • दस्तावेज सत्यापन: जॉइनिंग के समय सभी मूल प्रमाण पत्र (MBBS डिग्री, इंटर्नशिप सर्टिफिकेट, NEET PG स्कोरकार्ड आदि) प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
  • फीस भुगतान: प्रवेश की पुष्टि तभी मानी जाएगी जब छात्र ने एनबीईएमएस पोर्टल पर निर्धारित ट्यूशन फीस जमा कर दी हो।

जॉइनिंग प्रक्रिया के आसान स्टेप्स 

  1. सीट आवंटन: सबसे पहले काउंसलिंग के माध्यम से आवंटित सीट का अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें।
  2. संस्थान रिपोर्टिंग: आवंटित मेडिकल कॉलेज या अस्पताल में जाकर रिपोर्ट करें।
  3. OPJR पोर्टल अपडेट: सुनिश्चित करें कि संबंधित संस्थान ने एनबीईएमएस के OPJR पोर्टल पर आपकी जॉइनिंग "In-Person" मार्क कर दी है।
  4. पावती: पोर्टल से अपनी जॉइनिंग स्लिप या पुष्टिकरण रसीद प्राप्त करें।

यहां भी पढ़े: ICAI CA May Registration 2026: फाउंडेशन, इंटर और फाइनल एग्जाम का रजिस्ट्रेशन जारी, icai.nic.in पर जल्द करें अप्लाई

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 3, 2026, 14:08 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News