Lucky Chauhan IPS Story: अगर हम UPSC एग्जाम की बात करें, तो यह अपने यह भारत के सबसे कठिन एग्जाम में से एक माना जाता है। इसके लिए लाखों अभ्यर्थी हर साल एग्जाम देते हैं, लेकिन कुछ ही सफल हो पाता। कड़ी मेहनत और सही दिशा से ही UPSC की परीक्षा को पास किया जाता है।
UPSC की परीक्षा में होते हैं 3 चरण
UPSC की परीक्षा को पास करने के 3 चरण होते हैं। पहला चरण प्री परीक्षा का होता है। दूसरा चरण मेंस और तीसरा चरण इंटरव्यू होता है। तीनों चरण को पास करने के बाद रैंक के हिसाब से IAS, IPS और IFS का पद मिलता है। लकी चौहान भी कड़ी मेहनत और जीत के जज्बे के बूते IPS बन गई है।
उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं लकी चौहान
लकी चौहान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा की रहने वाली है। उनके पिता का नाम रोहतास सिंह चौहान है, जो पेशे से एक प्रॉपर्टी डीलर है। उनकी माता का नाम सुमन लता है। वह एक टीचर है। जब वह नर्सरी क्लास में थी, तो उन्हें सम्मानित किया गया था, जिसके बाद पिता ने कहा था कि हमारी बेटी अधिकारी बनेगी।
लकी चौहान ने UPSC की शुरू की तैयारी
आईपीएस अधिकारी लकी चौहान ने अपनी 12वीं की परीक्षा साइंस स्ट्रीम से पूरी की। इसके बाद अंग्रेजी साहित्य और इतिहास के विषय में ग्रेजुएशन किया। अब उनकी आंखों में पिता का देखा अधिकारी का सपना पल रहा था और वह UPSC की दुनिया में प्रवेश कर गई।
2012 में लकी चौहान बनीं IPS
साल 2012 में लकी चौहान ने UPSC एग्जाम की परीक्षा दी। जिसमें वह सफल हो गई और 246वीं रैंक के साथ IPS बन गई और इस तरह उन्होंने अपने पिता का सपना पूरा किया। आज पिता की आंखों में खुशी के आंसू है, जो यह बयां कर रहे हैं कि ऐसी बेटी भगवान हर किसी को दें।
लकी हमेशा पढ़ाई में रही है अव्वल
लकी चौहान ने हमेशा से पढ़ाई में अव्वल रही है। बचपन में नर्सरी कक्षा में उन्हें एक प्रतियोगिता में डीएम और एसपी द्वारा अवार्ड मिला था। तभी पिता ने सोच लिया था कि हमारी बेटी अधिकारी बनेगी और 2012 में यह सपना पूरा भी हुआ। लकी चौहान त्रिपुरा कैडर की आईपीएस अधिकारी है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation