CUET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही CUET (UG) 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर सब्जेक्ट वाइज डेट शीट जारी करने वाली है। पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार, एजेंसी द्वारा मार्च 2026 के मध्य तक 37 सब्जेक्ट की प्रतियोगी एग्जाम का कार्यक्रम जारी किए जाने की उम्मीद है।
छात्र CUET UG के लिए ऑफिशियल NTA वेबसाइट cuet.nta.nic.in से डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे। अधिसूचना के अनुसार, एग्जाम 11 मई से 31 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। साथ ही, ये एग्जाम CBT मोड में आयोजित की जाएंगी।
CUET UG 2026: एग्जाम का एक्सपेक्टेड शेड्यूल
NTA ने मुख्य एग्जाम की डेट्स की घोषणा कर दी है, लेकिन सब्जेक्ट-वाइज शेड्यूल मार्च 2026 के मध्य या अप्रैल के पहले सप्ताह तक आने की उम्मीद की जा रही है।
| इवेंट | एक्सपेक्टेड डेट्स |
| विस्तृत डेट शीट जारी होना | मार्च 2026 (मध्य) |
| एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप | अप्रैल 2026 (अंतिम सप्ताह) |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | मई 2026 (प्रथम सप्ताह) |
| एग्जाम की डेट | 11 मई - 31 मई 2026 |
| रिजल्ट की घोषणा | जून 2026 (अंतिम सप्ताह) |
डेट शीट/शेड्यूल को कैसे डाउनलोड करें?
CUET UG 2026 का शेड्यूल देखने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Public Notices' या 'Candidate Activity' सेक्शन देखें।
- लिंक पर क्लिक करें: "CUET UG 2026 Subject-wise Date Sheet" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें सभी सब्जेक्ट्स की डेट्स, स्लॉट और टाइम दिया होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें या मोबाइल में सेव करें।
यहां भी पढ़े: RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Date: राजस्थान 10वीं बोर्ड जल्द हो सकता है जारी, जानें कैसे करें मार्कशीट डाउनलोड?

Comments
All Comments (0)
Join the conversation