UP Police SI Admit Card Date 2026 Out: यूपी पुलिस SI एडमिट कार्ड तिथि जारी, ऑफिशियल नोटिस देखें

Last Updated: Mar 9, 2026, 18:38 IST

UP Police SI Admit Card Date 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से यूपी पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर 11 और 12 मार्च को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नोटिस सहित परीक्षा का विवरण आगे लेख में देखें।

UP Police SI Admit Card Date 2026 Out
UP Police SI Admit Card Date 2026 Out

UP Police SI Admit Card Date 2026: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च, 2026 को किया जाना है। लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किए जाएंगे। UPPBPB की ओर से नोटिस आज यानि 9 मार्च को जारी किया गया है। 4543 रिक्त पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे।

UP Police SI Admit Card Date 2026: एडमिट कार्ड नोटिस 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से ऑफिशियल नोटिस आज यानि 9 मार्च को जारी किया गया है। जिसके अनुसार, 14 मार्च को आयोजित होने जा रही परीक्षा का प्रवेश पत्र 11 मार्च और 15 मार्च की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 12 मार्च को जारी किए जाएंगे। 

उम्मीदवारों की ध्यान देना चाहिए कि यह लिखित परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। जिसमें बिना प्रवेश पत्र के किसी भी उम्मीदवार को एग्जाम सेंटर पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड से जुड़ा ऑफिशियल नोटिस उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं।

UP Police SI Admit Card Date 2026: हाइलाइट्स 

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, प्रवेश पत्र 11 और 12 मार्च को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विवरणों को जानने के लिए नीचे टेबल देखें:

परीक्षा का नाम 

यूपी पुलिस एसआई 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) 

विज्ञापन संख्या 

03/2025

पदों की संख्या 

4543

परीक्षा तिथि 

14 और 15 मार्च, 2026

एडमिट कार्ड तिथि 

11 और 12 मार्च, 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://uppbpb.gov.in/

UP Police SI Admit Card 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उत्तर प्रदेश एसआई एडमिट कार्ड/हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर, UP Police SI Admit Card 2026 पर क्लिक करें।

  3. अब स्क्रीन पर लॉगिन करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  4. रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

  5. अब एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  6. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Mar 9, 2026, 18:38 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News