NIOS Practical Hall Ticket 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने मार्च-अप्रैल 2026 सेशन की 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। NIOS में रजिस्टर्ड छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं ।
एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेजों में से एक है, जिसे छात्रों को एग्जाम हॉल में ले जाना आवश्यक है। एडमिट कार्ड के बिना कोई भी छात्र एग्जाम में शामिल नहीं हो सकेंगे। साथ ही, NIOS के प्रैक्टिकल एग्जाम 17 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।
NIOS प्रैक्टिकल एग्जाम 2026 का शेड्यूल
प्रैक्टिकल एग्जाम 17 मार्च 2026 से शुरू होकर 1 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। एग्जाम का आयोजन आपके आवंटित एआई या अध्ययन सेंटर पर किया जाएगा।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स |
| प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 09 मार्च 2026 |
| प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू होने की डेट | 17 मार्च 2026 |
| प्रैक्टिकल एग्जाम की लास्ट डेट | 01 अप्रैल 2026 |
| थ्योरी एग्जाम (एक्सपेक्टेड) | अप्रैल - मई 2026 |
NIOS 2026 प्रैक्टिकल एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड - यहां क्लिक करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के 5 आसान स्टेप्स
छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- ऑफिशियल वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं।
- अपना 12 अंकों का एनरोलमेंट नंबर बॉक्स में भरें।
- ड्रॉपडाउन मेनू से 'Hall Ticket for Practical Examination' का ऑप्शन चुनें।
- 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- फिर, अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
सब्जेक्ट-वाइज प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट्स
NIOS ने सब्जेक्ट को समूहों में बांट दिया है। छात्र ये डिटेल जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। टेबल के माध्यम से आपको दोनों कक्षाओं के एग्जाम की डेट और सब्जेक्ट का पता चलेगा।
| डेट | 10वीं के सब्जेक्ट | 12वीं के सब्जेक्ट |
| 17 - 20 मार्च | विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, गृह विज्ञान | गृह विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, पेंटिंग |
| 21 - 24 मार्च | गणित, हिंदुस्तानी संगीत, पेंटिंग | रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान |
| 25 - 28 मार्च | कंप्यूटर साइंस, योग | कंप्यूटर साइंस, डेटा एंट्री ऑपरेशंस |
NIOS 10वीं Practical Exam Date 2026: एग्जाम डेट्स और कार्यक्रम
NIOS 10वीं प्रैक्टिकल एग्जाम 2026 से संबंधित इंपोर्टेंट डेट्स को जानने के लिए नीचे टेबल को देखें:
| डेट्स | सब्जेक्ट्स | सब्जेक्ट कोड |
| 17-20 मार्च, 2026 | विज्ञान प्रौद्योगिकी गृह विज्ञान कर्नाटक संगीत लोक कला | 212 216 243 244 |
| 21-24 मार्च, 2026 | चित्रकारी गणित हिंदुस्तानी संगीत डेटा एंट्री संचालन नाट्यकला | 225 211 242 229 285 |
| 25-28 मार्च, 2026 | हाथ और पैर की देखभाल, बेकरी और मिठाई बनाने का प्रमाणपत्र, बेसिक कंप्यूटिंग में प्रमाणपत्र (सीडीटीपी) योग में प्रमाणपत्र भारतीय सांकेतिक भाषा | 642 256 608 613 614 230 |
| 29 मार्च - 1 अप्रैल, 2026 | कटिंग एवं टेलरिंग, ड्रेस मेकिंग, ब्यूटी कल्चर एवं हेयर केयर, भारतीय कढ़ाई में सर्टिफिकेट, ब्यूटी थेरेपी | 605 606 612 628 640 |
यहां भी पढ़े: NEET 2026 Registration Big Update: NTA ने NEET-UG रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ाई, जानें रिवाइज्ड डेट क्या है?

Comments
All Comments (0)
Join the conversation