NEET 2026 Registration Big Update: NTA ने NEET-UG रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ाई, जानें रिवाइज्ड डेट क्या है?

Akshara Verma
Last Updated: Mar 9, 2026, 19:15 IST

NEET Registration Date Update: NTA ने NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को 8 मार्च, 2026 से बढ़ाकर 11 मार्च 2026 कर दी है। छात्र जल्द रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर एप्लीकेश को फील करें। साथ ही, स्टेप बाय स्टेप रजिस्टर करने के स्टेप्स यहां से देखें।

NEET 2026 UG Registration Late Date Big Update
NEET 2026 UG Registration Late Date Big Update

NEET UG 2026 Registration Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को बढ़ा दिया है। अब छात्र 11 मार्च, 2026 तक एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पहले NEET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 मार्च, 2026 को बंद होने वाली थी। अब, जो भी छात्र एमबीबीएस और बीडीएस सिलेब्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

NTA द्वारा अधिसूचित NEET फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट और टाइम के अनुसार, सभी छात्र रात 9:00 बजे तक एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। साथ ही, रात 11:50 बजे तक रजिस्ट्रेशन फीस को जमा करवा सकते हैं। छात्र NEET 2026 के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट ऑनलाइन से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक - यहां क्लिक करें

NEET 2026: नया और रिवाइज्ड शेड्यूल 

NTA के नए सर्कुलर के अनुसार, रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान की इंपोर्टेंट डेट्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट  नई और लास्ट डेट 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट  11 मार्च 2026 (रात 9:00 बजे तक)
रजिस्ट्रेश शुल्क भुगतान 11 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)
करेक्शन विंडो  12 मार्च से 15 मार्च 2026 (संभावित)
एग्जाम डेट 03 मई 2026

NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

छात्र NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. ऑफिशियल पोर्टल neet.nta.nic.in पर लॉग इन करें।
  2. 'New Candidate Registration' पर क्लिक करें और अपनी बेसिक डिटेल्स भरें।
  3. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक एप्लीकेशन नंबर मिलेगा, उसे नोट कर लें।
  4. अब लॉगिन करके अपनी शैक्षणिक योग्यता और एग्जाम सेंटर को चुनें।
  5. फोटो और सिग्नेचर को निर्धारित साइज में अपलोड करें।
  6. अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन मोड (UPI/Net Banking/Card) से फीस जमा करें और कंफोर्मेंशन पेज को डाउनलोड करें।

NEET UG 2026 की रजिस्ट्रेशन फीस डिटेल्स

छात्र NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई फीस की अच्छे से जानकारी लें।

कैटेगरी रजिस्ट्रेशन फीस 
सामान्य (General) ₹1,700
EWS / OBC-NCL ₹1,600
SC / ST / PwBD / Third Gender ₹1,000

यहां भी पढ़े: JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन 2026 सेशन 2 की एग्जाम सिटी स्लिप जल्द होगी जारी; 2 अप्रैल से शुरू होंगे एग्जाम, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 9, 2026, 19:15 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News