JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन 2026 सेशन 2 की एग्जाम सिटी स्लिप जल्द होगी जारी; 2 अप्रैल से शुरू होंगे एग्जाम, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Akshara Verma
Last Updated: Mar 9, 2026, 18:41 IST

JEE Main 2026 सेशन 2 के एग्जाम के लिए निर्धारित एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप मार्च 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। सेशन 2 के JEE Main एग्जाम में बैठने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main 2026 Session 2 Exam City Slip
JEE Main 2026 Session 2 Exam City Slip

JEE Main 2026 Session 2 Exam City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम JEE Main 2026 के दूसरे सेशन के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जल्द जारी करेगी। ऑफिशयल नोटिस में दी गई जानकारी के अनुसार, जेईई मेन 2026 सेशन 2 की सिटी इंटिमेशन स्लिप मार्च 2026 के दूसरे सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। साथ ही, JEE Main 2026 सेशन 2 एग्जाम में भाग लेने वाले छात्र ऑनलाइन सिटी इंटिमेशन स्लिप को डाउनलोड कर सकेंगे।

JEE Main 2026 के अप्रैल सेशन के एग्जाम 2 से 9 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे। सिटी स्लिप जारी होने के बाद छात्रों को उनके एग्जाम शहर और डेट्स के बारे में पता चलेगा। इसके सहारे छात्र अपनी यात्रा की योजना पहले से बना सकेंगे। साथ ही, छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि एग्जाम सेंटर की डिटेल्स केवल एडमिट कार्ड में मौजूद होती है, जो एग्जाम से 2 से 3 दिन पहले ही जारी होता है। 

JEE Main 2026 सेशन 2 की एडवांस सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर डाउनलोड के लिए जल्द उपलब्ध होगी। JEE Main 2026 Session 2 की सिटी स्लिप और एग्जाम डेट्स से जुड़ी डिटेल्स नीचे देखें।

JEE Main 2026 Session 2: इंपोर्टेंट डेट्स 

बोर्ड के ऑफिशियल कैलेंडर और पिछले साल के रुझानों के अनुसार नीचे टेबल में पूरा शेड्यूल दिया गया है, जो छात्रों के लिए मददगार साबित हो सकता हैं। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डेट्स 
एग्जाम सिटी स्लिप  मार्च 2026 (दूसरे/तीसरे सप्ताह में संभावित)
एडमिट कार्ड जारी होना एग्जाम की डेट से 3-4 दिन पहले
एग्जाम की डेट्स  02 अप्रैल से 09 अप्रैल 2026
प्रोविजनल आंसर-की अप्रैल 2026 (अंतिम सप्ताह)
रिजल्ट की घोषणा 20 अप्रैल 2026 (संभावित)

एग्जाम सिटी स्लिप को कैसे डाउनलोड करें?

JEE Main सेशन 2 के एग्जाम 2 अप्रैल 2026 से आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, छात्र एग्जाम एडवांस सिटी स्लिप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. जेईई मेन 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "JEE Main 2026 Session 2 Advance City Intimation" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि फिल करें।
  4. सिक्योरिटी पिन डालकर फॉर्म को सबमिट करें।
  5. आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर होगी, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।

सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर

अक्सर छात्र सिटी स्लिप को ही एडमिट कार्ड समझ लेते हैं, लेकिन दोनों में बड़ा अंतर है:

  • एग्जाम सिटी स्लिप: यह केवल आपको एग्जाम शहर और डेट्स की जानकारी देने के लिए होती है। इससे आपको एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलता।
  • एडमिट कार्ड: इसमें आपके एग्जाम सेंटर की पूरी डिटेल, रोल नंबर, रिपोर्टिंग समय और निर्देश होते हैं। 

एग्जाम का समय और शिफ्ट

JEE Main के एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। 

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 9, 2026, 18:41 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News