UP Board Exam Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) से हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों की फाइनल एग्जाम 18 फरवरी से शुरू होंगी। एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बोर्ड जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने वाला है।
बोर्ड एग्जाम शुरू होने से 10 से 15 दिन पहले 10वीं और 12वीं के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। प्राइवेट छात्र अपने-अपने एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि रेगुलर छात्रों को उनके हॉल टिकट उनके संबंधित स्कूलों से ही मिलेंगे।
एडमिट कार्ड फरवरी में जारी हो सकते हैं?
UP बोर्ड की 10वीं और 12वीं के एग्जाम 18 फरवरी 2026 से आयोजित किए जा रहे हैं। नियम के मुताबिक, बोर्ड एग्जाम शुरू होने से पहले एडमिट कार्ड जारी कर देगा। साथ ही, नई अपडेट के अनुसार, फरवरी 2026 के पहले विक में स्कूलों को एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
UP बोर्ड के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. रेगुलर छात्रों के लिए
- अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करें।
- स्कूल प्रिंसिपल UP बोर्ड पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे।
- एडमिट कार्ड पर स्कूल प्रिंसिपल के हस्ताक्षर होंगे और मुहर लगेगी।
- एग्जाम से पहले अपने स्कूल से प्रिंटेड एडमिट कार्ड ले लें।
2. प्राइवेट छात्रों के लिए
- UP बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- 10वीं या 12वीं के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
- एडमिट कार्ड देखने के लिए डिटेल्स सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और कलर प्रिंटआउट लें।
- सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें और एग्जाम के दिनों के लिए इसे सुरक्षित रखें।
UP Board Exam 2026: एग्जाम से जुड़ी डिटेल्स
एग्जाम से जुड़ी मुख्य डेट्स और डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।
| इवेंट | डेट्स और डिटेल्स |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | फरवरी 2026 (पहला वीक) |
| एग्जाम शुरू होने की डेट | 18 फरवरी, 2026 |
| एग्जाम समाप्त होने की डेट | 12 मार्च, 2026 |
| कुल रजिस्ट्रेशन छात्र | लगभग 52 लाख+ |
| पहली शिफ्ट का टाइम | सुबह 08:30 से 11:45 बजे तक |
| दूसरी शिफ्ट का टाइम | दोपहर 02:00 से 05:15 बजे तक |
एडमिट कार्ड में जांच करें
छात्रों को स्कूल से एडमिट कार्ड मिलने के बाद नीचे दी गई इन जानकारियों की अच्छी तरह से जांच करें।
- नाम की स्पेलिंग: अपना और माता-पिता का नाम सही होना चाहिए।
- सब्जेक्ट कोड: आपके द्वारा चुने गए विषयों के नाम और कोड चेक करें।
- एग्जाम सेंटर: केंद्र का नाम और उसका पूरा पता देख लें।
- फोटो और साइन: एडमिट कार्ड पर आपकी फोटो साफ होनी चाहिए।
एग्जाम सेंटर के लिए जरूरी गाइडलाइन
बोर्ड ने इस बार सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए है।
- एग्जाम शुरू होने से कम से कम 45 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचें।
- अपने साथ एडमिट कार्ड के अलावा स्कूल का ID Card या आधार कार्ड जरूर रखें।
- कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच या मोबाइल फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह वर्जित हैं।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation