UP Madarsa Board Exam 2026: 9 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Akshara Verma
Jan 28, 2026, 18:18 IST

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने 2026 की एग्जाम के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। मुंशी, मौलवी (सेकेंडरी), आलिम (सीनियर सेकेंडरी), कामिल और फाजिल के एग्जाम 9 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी, 2026 तक चलेंगे।

UP Madarsa Board Exam 2026
UP Madarsa Board Exam 2026

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद (UPBME) ने साल 2026 की फाइनल का पूरा कार्यक्रम ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिया है। मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल के एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण समय है। इस साल एग्जाम 9 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं।

मदरसा बोर्ड एग्जाम 2026: 9 से 14 फरवरी तक चलेगा एग्जाम का दौर

मदरसा बोर्ड द्वारा घोषित टाइम टेबल के अनुसार, सभी मुख्य कैटेगरी (सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी) के एग्जाम महज 6 दिनों के भीतर संपन्न कर ली जाएंगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एग्जाम को पारदर्शी बनाने के लिए सेंटर पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

एग्जाम की दो शिफ्ट

एग्जाम का आयोजन प्रतिदिन दो शिफ्ट में किया जाएगा।

  • पहली शिफ्ट: सुबह 08:00 बजे से 11:00 बजे तक।
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक।

यूपी मदरसा बोर्ड शेड्यूल 2026 

कक्षा और विषय के अनुसार एग्जाम की डेट्स को देख सकते हैं। 

मुंशी/मौलवी और आलिम एग्जाम शेड्यूल 

डेट  पहली शिफ्ट (08:00 AM - 11:00 AM) दूसरी शिफ्ट (02:00 PM - 05:00 PM)
09 फरवरी, 2026 दीनियात (शिया/सुन्नी) - मुंशी/मौलवी दीनियात (शिया/सुन्नी) - आलिम
10 फरवरी, 2026 अरबी/फारसी साहित्य - मुंशी/मौलवी अरबी/फारसी साहित्य - आलिम
11 फरवरी, 2026 उर्दू साहित्य - मुंशी/मौलवी उर्दू साहित्य - आलिम
12 फरवरी, 2026 सामान्य अंग्रेजी - मुंशी/मौलवी सामान्य अंग्रेजी - आलिम
13 फरवरी, 2026 सामान्य हिंदी - मुंशी/मौलवी सामान्य हिंदी - आलिम
14 फरवरी, 2026 गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान अन्य वैकल्पिक विषय (तिब, टाइपिंग आदि)

एडमिट कार्ड कैसे प्राप्त करें?

छात्रों एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए अपने संबंधित मदरसे के प्रधानाचार्य से संपर्क करें।

  1. एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in के माध्यम से मदरसों द्वारा डाउनलोड किए जाएंगे।
  2. छात्रों को स्कूल की मुहर और प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर वाला एडमिट कार्ड ही साथ लाना होगा।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News