rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जल्द आ सकता हैं राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026, जानें पिछलें सालों के रुझान

Akshara Verma
Last Updated: Mar 16, 2026, 13:38 IST

Rajasthan Board Class 10 Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं 2026 का रिजल्ट जल्द ही बोर्ड अधिकारियों द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। कक्षा 10 के रिजल्ट घोषित करने की डेट और टाइम छात्रों के लिए जल्द ही जारी की जाने की उम्मीद है। छात्र नई अपडेट्स के लिए आप यहां देखें और जाने पिछले सालों के रुझान।

Rajasthan Board Class 10 Result 2026 Date and Time
Rajasthan Board Class 10 Result 2026 Date and Time

RBSE 10th Result Date 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा 10वीं का रिजल्ट 2026 मार्च में घोषित किए जा सकता है। बोर्ड के अधिकारियों द्वारा दी गई नई अपडेट के अनुसार, RBSE 10वीं का रिजल्ट 2026 मार्च तक घोषित करने की संभावना है। बोर्ड के अधिकारी जल्द ही राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की डेट और टाइम को जारी करेंगे।

RBSE बोर्ड ने 2026 में 10वीं के एग्जाम 12 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित किए थें। यह एग्जाम 6,195 सेंटरों पर सुबह 8:30 बजे से रात 11:45 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित किए गए थे। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस साल लगभग 10,68,078 छात्रों ने 10वीं के एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। 

राजस्थान बोर्ड (RBSE) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट घोषित करने की तैयारी कर रहा है। साथ ही, छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए अपने RBSE 10वीं के एडमिट कार्ड को ध्यान से रखना होगा।

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं डिटेल्स 

राजस्थान बोर्ड 10वीं की आंसर-की का मूल्यांकन तेजी से कर रहा है। बोर्ड मई के अंत या जून महीने की शुरुआत तक रिजल्ट्स को घोषित करने के लिए पूरी-पूरी तैयारी कर रहा है। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डिटेल्स 
बोर्ड का नाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE)
एग्जाम का नाम कक्षा 10वीं फाइल एग्जाम 2026
एग्जाम की डेट  फरवरी - मार्च 2026
रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट  मई 2026 का अंतिम सप्ताह
रिजल्ट देखने का मोड ऑनलाइन 
ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in

RBSE 10th Result 2026: पिछले सालों के रुझान 

राजस्थान बोर्ड के पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड को देखें, तो 10वीं का रिजल्ट आमतौर पर 12वीं के रिजल्ट के कुछ दिनों बाद जारी किया जाता है। पिछले साल, राजस्थान बोर्ड ने 28 मई, 2025 को शाम 4:00 बजे RBSE 10वीं के परिणाम घोषित किया था। छात्र नीचे दी गई टेबल से अंदाजा लगा सकते हैं कि इस साल रिजल्ट कब तक आ सकता है। 

साल RBSE 10वीं रिजल्ट डेट टाइम 
2026 20 मार्च 2026 (एक्सपेक्टेड) दोपहर
2025 28 मई, 2025 शाम के 4:00
2024 29 मई, 2024 शाम 5 बजे
2023 2 जून, 2023 दोपहर 1 बजे

स्कोरकार्ड कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने रिजल्ट को देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। साथ ही, बिना किसी परेशानी के स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "Main Examination Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब "RBSE 10th Result 2026" वाले लिंक को सेलेक्ट करें।
  4. फिर, अपना रोल नंबर और सुरक्षा कोड फिल करें।
  5. 'सबमिट' बटन पर क्लिक करके डिजिटल मार्कशीट को देखें। 
  6. मार्कशीट को डाउनलोड कर लें। 

यहां भी पढ़े: BSEB Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां से करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 16, 2026, 13:38 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News