उत्तर प्रदेश जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसलिंग (JEECUP) ने JEECUP 2026 की प्रस्तावित एग्जाम डेट की ऑफिशियल घोषणा कर दी है। काउंसिल ने सोशल मीडिया “X” हैंडल पर यह जानकारी दी, JEECUP 2026 के एग्जाम 15 से 22 मई, 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्राधिकरण JEECUP एग्जाम को ऑनलाइन मोड में CBT के रूप में आयोजित करेगा।
JEECUP एग्जाम कई प्रोग्राम समूहों के लिए आयोजित की जाएगी। ग्रुप A (इंजीनियरिंग डिप्लोमा) और ग्रुप E (फार्मेसी) के एग्जाम अन्य समूहों - B, C, D, F, G, H, I और L के साथ आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, विभिन्न विशिष्ट डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए ग्रुप K1 से K8 तक को भी JEECUP 2026 एग्जाम प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
JEECUP 2026: इंपोर्टेंट डेट्स
छात्र JEECUP 2026 एग्जाम की इंपोर्टेंट डेट्स जानने के लिए नीचे देखें।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट | 15 जनवरी, 2026 |
| रजिस्टर करने की लास्ट डेट | 30 अप्रैल, 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | मई 2026 के पहले सप्ताह में |
| JEECUP 2026 एग्जाम डेट | 15 मई से 22 मई, 2026 |
| रिजल्ट की घोषणा | जून 2026 |
एग्जाम का पैटर्न कैसा होगा?
उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक एग्जाम पूरी तरह से CBT (Computer Based Test) यानी ऑनलाइन मोड में होगी। एग्जाम को बेहतर ढंग से समझने के लिए नीचे दिए गए पैटर्न को देखें।
- प्रश्नों के प्रकार: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
- कुल प्रश्नों की संख्या: 100
- कुल अंक: 400
- एग्जाम की अवधि: 2 घंटे 30 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग: कोई नकारात्मक अंकन नहीं।
- भाषा: प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।
JEECUP के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
छात्र 15 जनवरी 2026 से ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया इस प्रकार है:
- सबसे पहले jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- 'Online Registration 2026' लिंक पर क्लिक करें। फिर, अपना मोबाइल नंबर व ईमेल फिल करें।
- अपनी एजुकेशन क्वालिफिकेशन और व्यक्तिगत फॉर्म भरें।
- फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके निर्धारित साइज में अपलोड करें।
- सामान्य/OBC के लिए ₹300 और SC/ST के लिए ₹200 की फीस ऑनलाइन फिल करें।
- भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंट जरूर ले लें।
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
- न्यूनतम आयु: 1 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार की आयु कम से कम 14 वर्ष होनी चाहिए (अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है)।
- शैक्षणिक योग्यता: ग्रुप-A (इंजीनियरिंग डिप्लोमा) के लिए उम्मीदवार का 10वीं कक्षा (न्यूनतम 35% अंकों के साथ) पास होना अनिवार्य है। जो छात्र इस साल 10वीं की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation