Rajasthan Forest Guard Vacancy 2026: वनपाल 259 भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौंका

Last Updated: Jan 9, 2026, 18:04 IST

RSSB Rajasthan Forest Guard Vacancy 2026: आरएसएसबी की ओर से वनपाल के 259 रिक्त पदों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 जनवरी, 2026 से शुरू हो गई है। 12वीं पास या सीईटी 10+2 उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के सिंपल स्टेप नीचे लेख में दिए गए हैं।

Rajasthan Forest Guard Vacancy 2026
Rajasthan Forest Guard Vacancy 2026

Rajasthan Forest Guard Vacancy Notification 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 5 जनवरी, 2026 को वनपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार गैर अनुसूचित क्षेत्र के 213 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 46 पदों को संबंधित भर्ती अभियान के माध्यम से भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 जनवरी, 2026 से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 फरवरी, 2026 तय की गई है। संबंधित भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतन सहित विवरण उम्मीदवार आगे लेख में दिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। 

Rajasthan Vanpal Syllabus 2026

Rajasthan Forest Guard Vacancy 2026: नोटिफिकेशन पीडीएफ 

विज्ञापन संख्या 01/2026 राजस्थान वन मंडल विभाग की ओर से वनपाल भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 5 जनवरी, 2026 को जारी किया गया है। जिसकी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 जनवरी से 4 फरवरी तक जारी रहेगी। भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण के नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।

आरएसएसबी वनपाल भर्ती 2026 नोटिफिकेशन

यहां क्लिक करें

Rajasthan Forest Guard Vacancy 2026: महत्वपूर्ण विवरण 

राजस्थान वन विभाग में वनपाल भर्ती 2026 आवेदन करने के इच्छुक 12वीं पास उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले नीचे टेबल में दिए महत्वपूर्ण विवरणों को देखने की सलाह दी जाती है।

भर्ती प्राधिकरण का नाम  

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) 

पद 

वनपाल/फॉरेस्ट गार्ड 

पदों की संख्या 

259 

विज्ञापन संख्या

01/2026 

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

5 जनवरी, 2026

रजिस्ट्रेशन की तिथि 

6 जनवरी से 4 फरवरी 2026

शैक्षणिक योग्यता 

12वीं पास या सीईटी 10+2 उत्तीर्ण

आयु सीमा 

18 से 40 वर्ष 

आवेदन शुल्क 

जनरल 600 और आरक्षित 400 रुपये

चयन प्रक्रिया 

सीबीटी परीक्षा

वेतन 

23,700 रुपये से 75,00 रुपये तक 

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://rssb.rajasthan.gov.in/

Rajasthan Forest Guard Vacancy 2026: रिक्त पदों की संख्या 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से वनपाल के कुल 259 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 213 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 46 पद शामिल हैं। सभी वर्ग के लिए रिक्त पदों का विवरण नीचे टेबल में देखें:

वर्ग 

गैर अनुसूचित क्षेत्र

अनुसूचित क्षेत्र

जनरल 

71

19

अनुसूचित जाति

22

02

अनुसूचित जनजाति

19

11

अन्य पिछड़ा वर्ग 

15

 

अति पिछड़ा वर्ग

07

 

ईडब्ल्यूएस

15

 

कुल पद

213

46

Check: UPPRPB UP Police Bharti 2026

Rajasthan Forest Guard Vacancy 2026: आवेदन शुल्क 

आरएसएसबी की ओर से सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क अलग - अलग निर्धारित किया गया है। इसके बगेर किसी भी व्यक्ति का आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा। आवेदन शुल्क से जुड़ा विवरण देखने के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:

वर्ग 

आवेदन शुल्क

जनरल/ओबीसी/एमबीसी 

600 रुपये 

राजस्थान के ओबीसी/एमबीसी/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी

400 रुपये 

दिव्यांगजन 

400 रुपये

Rajasthan Forest Guard Eligibility Criteria 2026: पात्रता मानदंड 

राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंड पूरा करना आवश्यक है:

शैक्षणिक योग्यता:

  • 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास के साथ समकक्ष परीक्षा दी हो। 

  • देवनागरिक लिपि में हिंदी का ज्ञान।

  • राजस्थान के निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा

न्यूनतम 18 से अधिकतम 40 वर्ष।

Rajasthan Forest Guard Vacancy 2026 Apply Online: आवेदन लिंक 

आरएसएसबी वनपाल भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को सभी पात्रता मानदंड पूरा करना आवश्यक है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आज यानि 6 जनवरी, 2026 से आवेदन कर सकते हैं। संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 फरवरी है। डायरेक्ट आवेदन के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

आरएसएसबी वनपाल भर्ती 2026 

आवेदन लिंक 

Rajasthan Forest Guard Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आरएसएसबी वनपाल भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पहले OTR की प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक है, जिसके बाद वे नीचे दिए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 रजिस्ट्रेशन के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें।  

स्टेप 3 लॉगिन करने के बाद Rajasthan Forest Guard Vacancy 2026 पर जाएं। 

स्टेप 4 आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी डिटेल्स भरें। 

स्टेप 5 जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे फोटो, हस्ताक्षर और डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें। 

स्टेप 6 अब आवेदन पत्र जमा करें और दोबारा जांच जरूर कर लें। 

स्टेप 7 आवेदन शुल्क का भुगतान कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jan 6, 2026, 12:53 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News