MP Police SI Admit Card 2026 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने सूबेदार एवं सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। 16 से 21 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 500 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों को अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, आधिकारिक रूप से सक्रिय होने के बाद हमने नीचे एमपीईएसबी पोर्टल का सीधा लिंक प्रदान किया है।
यहां क्लिक करें:- MP Police Subedar & Sub-Inspector Admit Card Link
MP Police SI Admit Card 2026: महत्वपूर्ण विवरण
एमपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड परीक्षा में बैठने के लिए आवश्यक है। जिसके बिना किसी भी उम्मीदवार का प्रवेश वर्जित है। एडमिट कार्ड से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देखें:
|
बोर्ड का नाम |
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) |
|
परीक्षा का नाम |
सब इंस्पेक्टर (SI) |
|
रिक्त पद |
500 |
|
परीक्षा तिथि |
16 जनवरी,2026 |
|
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि |
9 जनवरी 2026, जारी |
|
चयन प्रक्रिया |
शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी/पीएमटी), प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन, |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
esb.mp.gov.in |
एमपी पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कैसे करें?
एमपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप फोलो करने होंगे:
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर "एडमिट कार्ड" पर क्लिक करें।
-
नया पेज खुलेगा, एमपी पुलिस एसआई-सूबेदार एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-
अब लॉगिंग ऑप्शन में आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
-
एमपी पुलिस एसआई-सूबेदार एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड प्रिंट आउट कराना ना भूलें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation