JEE Mains 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर-की आज jeemain.nta.nic.in पर हो सकती हैं जारी, जानें कैसे करें Download

Akshara Verma
Last Updated: Feb 15, 2026, 15:07 IST

JEE Main 2026 सेशन 1 फाइनल आंसर-की आज यानी 15 फरवरी 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी हो सकती हैं। जारी होने के बाद, छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके PDF को डाउनलोड करें। 

JEE Mains Session 1 Final Answer Key Out Soon
JEE Mains Session 1 Final Answer Key Out Soon

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Mains 2026) के सेशन 1 की फाइनल आंसर-की आज (15 फरवरी) को जारी की जा सकती हैं। पहले के कार्यक्रम को देखते हुए, फाइनल आंसर-की रिजल्ट जारी होने के एक दिन पहले ही घोषित की जाती है। 

लाखों छात्र जो अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई को पूरा करने के लिए इस एग्जाम में शामिल हुए थे, वे NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट और फाइनल आंसर-की को देखने के साथ डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA ने 21 से 29 जनवरी, 2026 के बीच JEE Mains सेशन 1 के एग्जाम आयोजित किए थे। अब NTA ने फाइनल आंसर-की जारी करने और ऑब्जेक्शन को फिल करने की प्रक्रिया जारी करेगा। 

JEE Main 2026: बड़ा अपडेट

NTA के नई अपडेट के अनुसार, सेशन 1 का रिजल्ट 16 फरवरी 2026 को घोषित किया जा सकता है। साथ ही, फाइनल आंसर-की भी रिजल्ट के कुछ घंटे पहले या साथ में ही जारी की जा सकती है। 

JEE Main 2026 सेशन 1 की महत्वपूर्ण जानकारी

छात्र रिजल्ट से पहले JEE Main 2026 सेशन 1 से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डिटेल्स और इंपोर्टेंट डेट्स जानने के लिए सभी छात्र नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डेट्स 
एग्जाम का आयोजन  21 जनवरी से 29 जनवरी 2026
प्रोविजनल आंसर-की  4 फरवरी 2026
फाइनल आंसर-की 15 फरवरी 2026 (आज)
रिजल्ट की डेट  16 फरवरी 2026

फाइल आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?

NTA ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही फाइनल आंसर-की जारी करेगा। साथ ही, वे जारी होते ही, छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. छात्र सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर लॉगिन करें।
  2. होमपेज पर "JEE Main 2026 Session 1 Final Answer Key" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) फिल करें।
  4. स्क्रीन पर PDF को डाउनलोड कर लें।

स्कोर कैलकुलेशन और मार्किंग स्कीम

फाइनल आंसर-की के आधार पर छात्र अपने "Raw Marks" का सही अंदाजा लगा सकते हैं। NTA की मार्किंग स्कीम को आइए जानते हैं।

  • सही आंसर: 4 अंक
  • गलत आंसर(MCQ): -1 अंक
  • अन-अटेम्प्टेड: 0 अंक

JEE Main 2026 सेशन 2 की डिटेल्स 

NTA द्वारा JEE Main 2026 सेशन 2 के एग्जाम 2 से 9 अप्रैल के बीच आयोजित किए जाएंगे। एग्जाम प्रतिदिन दो शिफ्टों में कंप्यूटर बेस्ड होगी। उम्मीदवारों को यह जानना आवश्यक है कि जेईई स्कोर का उपयोग देश भर के सरकारी और निजी संस्थानों में स्नातक इंजीनियरिंग (Be / B. Tech), आर्किटेक्चर (BH) और प्लानिंग (बीप्लानिंग) कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए किया जाता है। फाइनल आसंर-की और रिजल्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News