GATE 2026 Result [Out} : IIT गुवाहाटी ने जारी किया रिजल्ट; यहां देखें अपना स्कोर, Direct Link

Akshara Verma
Last Updated: Mar 19, 2026, 15:54 IST

GATE 2026 Result Live: GATE 2026 का रिजल्ट वेबसाइट्स पर घोषित हो चुका है। एग्जाम में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए लिंक से GATE का रिजल्ट देखें। साथ ही, ऑनलाइन मार्कशीट का स्क्रीनशॉट लें।

GATE 2026 Result Out Live
GATE 2026 Result Out Live

GATE 2026 का रिजल्ट घोषित: इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए साल की सबसे बड़ी खबर आ गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने आज, 19 मार्च 2026 को GATE 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एग्जाम में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देखें। 

GATE 2026 का रिजल्ट का लिंक GOAPS पोर्टल पर उपलब्ध है। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि GATE 2026 का स्कोरकार्ड 27 मार्च, 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। 

GATE 2026 रिजल्ट की मुख्य बातें

IIT गुवाहाटी ने फरवरी में आयोजित हुए एग्जाम का रिजल्ट ऑफिशियल GOAPS पोर्टल पर लाइव कर दिया है। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके यह जान सकते हैं कि उन्होंने क्वालीफाई किया है या नहीं। साथ ही, छात्र मार्क्स और ऑल इंडिया रैंक (AIR) चेक कर सकते हैं।

GATE 2026 रिजल्ट लाइव लिंक - यहां क्लिक करें

GATE 2026 का रिजल्ट gate2026.iitg.ac.in और goaps.iitg.ac.in पर देखने के लिए उपलब्ध है। छात्र यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी GATE का रिजल्ट देख सकते हैं। 

GATE 2026 रिजल्ट से जुड़ी मुख्य हाइलाइट्स 

इवेंट  डिटेल्स 
रिजल्ट की डेट 19 मार्च, 2026
स्कोरकार्ड डाउनलोड (फ्री) 27 मार्च से 31 मई, 2026 तक
स्कोरकार्ड डाउनलोड (फीस के साथ) 1 जून से 31 दिसंबर, 2026 (₹500 शुल्क)
स्कोर की वैधता 3 वर्ष (2029 तक)
ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in

GATE 2026 Result: रिजल्ट कैसे चेक करें? 

छात्र GATE 2026 के रिजल्ट को देखने के लिए नीचे दिए गए इन आशान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर क्लिक करें।
  2. होमपेज पर 'GATE 2026 Result' या 'Login' बटन पर क्लिक करें।
  3. अपने क्रेडेंशियल फिल करें। 
  4. सबमिट करने के बाद, रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसमें आपके 100 में से अंक, 1000 में से GATE स्कोर और आपकी रैंक दिखाई देगी।
  5. आप स्क्रीनशॉट लेकर अपने पास सेव करें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 19, 2026, 15:54 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News